भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की बहन साक्षी का शादी समारोह मसूरी में चल रहा है। मंगलवार को संगीत समारोह आयोजन हुआ जिसमे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना भी पहुंचे और जमकर डांस किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
ऋषभ पंत की बहन की शादी के फंक्शन से वायरल हो रहे एक वीडियो में MS धोनी और रैना को अपने डांस मूव्स दिखाते हुए देखा जा सकता है। आपको बता दें ऋषभ पंत की बहन साक्षी है, जिनकी पिछले साल 2024 मे सगाई हुई थी, अब वे इस हफ्ते बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी के फंक्शन मसूरी में हो रहे हैं। पंत रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फ़ाइनल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे सोमवार सुबह भारत आए और जश्न मनाने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए।
पंत,धोनी और रैना के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीनों ‘दमा दम मस्त कलंदर’ गाने पर थिरकतें हुअ नजर आ रहे हैं। धोनी संगीत समारोह में काली टी-शर्ट और क्रीम रंग की पैंट पहन कर शामिल हुए। वहीं, रैना ने ब्लू सूट कैरी किया था। रैना, धोनी के करीबी दोस्त हैं। धोनी मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे चार्टर्ड विमान से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी साक्षी और अन्य लोग भी थे। धोनी को देखते ही फैंस ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, कैप्टन कूल ने किसी से बात नहीं की और कार में सवार होकर मसूरी के लिए रवाना हो गए।
आपको बता दें ऋषभ पंत की बहन साक्षी है, जिनकी पिछले साल 2024 मे सगाई हुई थी, अब वे इस हफ्ते बिजनेसमैन अंकित चौधरी के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। अंकित लंदन की कंपनी एलीट ई 2 कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। उन्होंने यह पद 2021 में संभाला था। वे इंग्लैंड में ही रहते है।
चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम में शामिल थे पंत, हालांकि पंत को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। पंत आगमी लीग IPL मे लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान है, जनवरी में उन्हें लखनऊ स्थित इस फ्रेंचाइजी का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। पंत जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया था आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में 27 करोड़ रुपये में एलएसजी में शामिल हो गए। वह आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज 24 मार्च को एलएसजी के लिए अपना पहला आईपीएल मैच अपनी पूर्व टीम दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगा।