[Edited By: Vijay]
Wednesday, 30th December , 2020 04:06 pmइस साल मेटियोर जैसी शानदार बाइक लॉन्च करने के बाद रॉयल एनफील्ड की अगले सात सालों में 29 नई बाइक्स लॉन्च करने की योजना है।
आने वाला साल भी कंपनी और ग्राहकों के लिए शानदार होगा क्योंकि 2021 में रॉयल एनफील्ड की एक या दो नहीं बल्कि कई नई बाइक्स भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली हैं।
भारत में इसकी बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है।
आइये, जानें अगले साल कौन सी बीइक्स लॉन्च होंगी।
क्लासिक 350
अगले साल रॉयल एनफील्ड नेक्स्ट जेनरेशन क्लासिक 350 लॉन्च करेगी। इसे कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है।
इसकी लॉन्चिंग डेट को लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसे नए साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है।
यह मेटियोर 350 की तरह कंपनी की J1-349 मोटर पर आधारित होगी। इसमें ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर भी दिया जाएगा।
#2
2021 में कंपनी भारतीय बाजार में मौजूद RE 650 ट्विन्स को अपडेट कर लॉन्च कर सकती है। ग्राहकों को इसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
इसमें भी कंपनी ट्रिपर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन फीचर दे सकती है। इसके साथ ही कंपनी इसे एलॉय व्हील्स के साथ लॉन्च करेगी।
इसके मौजूदा मॉडल्स को भी भारतीयों के बीच काफी पसंद किया जाता है। अपडेट होने के बाद इसकी बिक्री में अधिक इजाफा होने की उम्मीद है।
#3
रॉयल एनफील्ड हंटर को अगले साल जून में लॉन्च किया जा सकता है।
इसे भी काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसका लुक ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्विन की तरह है।
बाइक में लगे चौड़े हैंडलबार और फ्लैट सिंगल पीस सीट इसे अधिक शानदार लुक देती है।
इस बाइक में कंपनी 349cc का इंजन दे सकती है, जो 20.4bhp की पावर और 27nm का टॉर्क देने में सक्षम होगा। साथ ही इंजन पांच स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएगा।
अपडेटेड 650cc ट्विन्स के अलावा रॉयल एनफील्ड अगले साल ट्विन सिलेंडर 650cc क्रूजर भी लॉन्च कर सकती है।
इसे भी टेस्टिंग के दौरान सड़कों पर देखा जा चुका है। ट्विन सिलेंडर 650cc क्रूजर भी कंपनी ने शानदार लुक दिया है।
इसमें कंपनी ने स्टाइलिश हैंडलबार, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, स्प्लिट सीट्स और एलॉय व्हील दिए हैं। हालांकि, यह कंपनी ने इसकी अधिक जानकारी नहीं दी है।
खबरों के अनुसाक इसे रोडस्टर नाम दिया जा सकता है।
#5
ऊपर बताई गईं बाइक्स के अलावा रॉयल एनफील्ड अगले साल भारत में नई हिमालयन भी लॉन्च करने की तैयारी में है।
कंपनी अपनी लोकप्रिय एडवेंचर बाइक के नए मॉडल को 650cc प्लेटफॉर्म पर बना रही है।
इसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले दमदार इंजन दिया जाएगा।
अभी कंपनी ने इसके नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे हिमालयन 2.0 नाम दिया जा सकता है।
इसके अलावा कंपनी अगले साल इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी प्रवेश करेगी।