[Edited By: Vijay]
Friday, 4th June , 2021 11:29 amउत्तर प्रदेश के सभी जिलों में महिलाओं के लिए दो- दो स्पेशल टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे। इसका शुभारंभ सोमवार यानी सात जून को होगा। सरकार की ओर से टीकाकरण को गति देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
18 से 44 साल की उम्र के लोगों के टीकाकरण, अभिभावकों, कर्मचारियों, शिक्षकों के लिए अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। अब मुख्यमंत्री ने सोमवार से महिला स्पेशल टीकाकरण बूथ बनाने का निर्देश दिया है।
अगले सोमवार से समस्त जनपद के महिला तथा संयुक्त चिकित्सालय में 02 स्पेशल सेंटर महिलाओं के वैक्सीनेशन के लिए स्थापित किए जाएंगे।
— Government of UP (@UPGovt) June 3, 2021
इससे महिलाओं की टीकाकरण में भागीदारी बढ़ेगी: ACS, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, श्री अमित मोहन प्रसाद जी@navneetsehgal3@sanjaychapps1@ShishirGoUP
सोमवार से समस्त जनपद के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में दो स्पेशल बूथ का संचालन किया जाएगा। यहां सिर्फ महिलाओँ का टीकाकरण होगा। इन बूथों पर सभी स्टॉफ भी महिला कर्मचारी होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
सीएम योगी के सख्त निर्देश : टीकाकरण में लापरवाही की तो होगी कड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीकाकरण में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी तरह की शरारत की शिकायत मिले तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए। टीकाकरण केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का हर हाल में पालन कराया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को तेज किया जाए। एक जून से सभी जिलों में टीकाकरण चल रहा है। इसकी लगातार मानीटरिंग की जाए। लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूकता अभियान निरंतर चलता रहे। उन्होंने टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि पिछले 24 घंटे में तीन लाख 61 हजार सात सौ 86 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है। गुरुवार शाम तक प्रदेश में कुल एक करोड़ 94 लाख 12 हजार 540 डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें एक करोड़ 58 लाख 51 हजार नौ सौ 31 को पहली डोज और 35 लाख 60 हजार 609 को दूसरी डोज लगाई गई है। प्रदेश में टीकाकरण के लिए 6027 केंद्र बनाए गए हैं।