उत्तर प्रदेश के अमेठी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बारात लेकर जा रहा दूल्हा अचानक गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। दूल्हे के फरार होने के बाद परिजनों ने उसे खोजना शुरू कर दिया, लेकिन वह परिजनों को फोन पर गुमराह करता रहा. कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी मिली कि दुल्हा अब नही रहा, इस खबर को सुनते ही परिजनों मे अफरा-तफरी मच गई, वे फूट-फूटकर रोने लगे।
जानकारी के मुताबिक बारात लेकर जा रहे दूल्हे ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्माहत्या कर ली। वह शुक्रवार शाम को बारात लेकर निकला था। फिर घर से करीब 40 किमी दूर चलती कार से बैग लेकर उतर गया था। फिर काफी देर तक परिजन उसकी तलाश करने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी दूल्हे ने मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी। दूल्हे की मौत की सूचना मिलते ही दुल्हन रो-रोकर बेसुध हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है। बारात रायबरेली से मऊ जिले के घोसी जा रही थी। फिलहाल आत्महत्या की वजह क्या रही? यह सामने नही आ पाया है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड की वजह अब तक पता नहीं चल सकी है। घरवालों ने बताया कि युवक की मर्जी से शादी तय की गई थी। उसका कहीं कोई प्रेम-प्रसंग भी नहीं चल रहा था।
घटना अमेठी के गौरीगंज थाना क्षेत्र की है। मृतक दूल्हे का नाम रवि यादव बताया जा रहा है जो रायबरेली के सलोन थाना के सूची चौराहे का रहने वाला है। उसकी शादी 4-5 महीने पहले मऊ के घोसी थाना क्षेत्र के नवापुर गांव में तय हुई थी। रवि यादव दो भाइयों में छोटा था। वह ग्रेजुएट तक पढ़ा था। इसी साल जनवरी में रवि का वरीछा हुआ था। वह बड़े भाई सुनील के साथ ही गांव में रहकर खेतीबाड़ी करता था। उसके पिता रामकिशोर यादव पीएसी से रिटायर्ड हैं। जो अभी प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। पिता राम किशोर ने बताया शुक्रवार दोपहर घर से साढ़े 3 बजे बारात रवाना हुई। दूल्हा रवि भी खुशी-खुशी दुल्हन के घर के लिए निकला। करीब 5 बजे हम लोग कार से अमेठी के सैंठा चौराहे पहुंचे। गौरीगंज ब्रिज पर गाड़ी स्लो हुई थी, तभी रवि कार से उतरकर भागने लगा। हम पकड़ने के लिए भागे, तब तक वो ओवरब्रिज पर चढ़ गया। रवि चार किलोमीटर दूर स्थित बनी हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर उतरा। यहां रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया। शाम करीब 7:30 बजे प्रतापगढ़ से लखनऊ जा रही मालगाड़ी के आगे कूदकर जान दे दी।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने ऐसा क्यों किया यह अभी तक क्लियर नहीं हुआ है। घरवालों से पूछताछ की जा रही है। दूल्हे रवि के मोबाइल का सीडीआर निकाला जा रहा है, जिससे पता चल सके कि उसने घटना से पहले और किससे बात की।