Trending News

14 दिसंबर को साल 2020 का अंतिम सूर्यग्रहण, इन राशियों को देगा लाभ

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 8th December , 2020 03:16 pm

साल 2020 में 14 दिसंबर की रात साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये सूर्यग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन ग्रहण का शुभ-अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। 14 दिसंबर को सूर्य ग्रहण शाम को 07:03 बजे शुरू होगा और रात्रि 12:23 बजे समाप्त होगा। ये ग्रहण दक्षिणी अमेरिका, साउथ अफ्रीका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन राशियों पर इस ग्रहण का कैसा असर पड़ेगा।

 मेष

मेष राशि के जातकों के लिए ये ग्रहण बेहद शुभ है और उन्हें कोई बड़ी खुशखबरी दस्तक दे सकती है। व्यवसाय के लिए भी ये दिन शुभ है। आपके धन-संपदा में वृद्धि के योग हैं, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

 वृषभ

वृषभ राशि के लिए यह ग्रहण बहुत शुभ रहेगा। उनकी आय में वृद्धि होगी और इस ग्रहण का उन्हें फायदा मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को भी प्रमोशन के योग हैं।

 मिथुन

ग्रहण के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सरकारी कार्यों में मजबूती मिलेगी। इसी के साथ आर्थिक स्तिथि भी बेहतर होगी।

 कन्या

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। करियर में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। धन संबंधी परेशानियां समाप्त होंगी। प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता क योग हैं।

वृश्चिक

माता-पिता और आपके इष्टदेव की कृपा से आपका कोई काम बन सकता है। हालांकि अपने स्वास्थ्य का आपको खास ख्याल रखना होगा। आर्थिक स्थिति भी पहले से मजबूत रहेगी।

मकर

मकर राशि के जातकों के लिए ये सूर्य ग्रहण बहुत ज्यादा लाभदायक रहेगा। इस समय आपकी कोई बड़ी इच्छा पूरी होने के संकेत हैं। साथ ही आपको धन लाभ के साथ ही चल- अचल संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। करियर में सफलता मिलने की संभावना है।

 

Latest News

World News