Trending News

असम में आया तेज भूकंप, कई नेताओं ने ट्वीट करके की लोगों के लिए प्रार्थना

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 28th April , 2021 01:01 pm

असम-भारत का उत्तर पूर्वी राज्य असम बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से दहल गया। राज्य में आए भूकंप के इस झटके की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.4 मापी गई। असम से शुरू हुए इस भूकंप के झटके उत्तर बिहार, पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से और उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए। वहीं असम में भूकंप के बाद राजनैतिक प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। गृहमंत्री अमित शाह और प्रियंका गांधी ट्वीट करके असम के लोगों के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, भूकंप के बाद राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्थिति का आंकलन करने के लिए मैंने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल से बात की है। शाह ने कहा, "केंद्र सरकार असम की हमारी बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है। हम सभी की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।"

असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट किया- ''असम में भूकंप का बड़ा झटका महसूस किया गया है। मैं हर किसी के कुशल-मंगल होने की कामना करता हूं। साथ ही लोगों से अपील करता हूं कि वो पूरी तरह से अलर्ट रहें। अभी मैं अन्य जिलों से भी अपडेट ले रहा हूं।'

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- "असम की मेरी बहनों और भाइयों... आप कोरोना की दूसरी लहर के प्रकोप और भूकंप के दोहरे संकट से जूझ रहे हैं। आप के लिए मेरा प्यार और प्रार्थनाएं।"

Latest News

World News