Trending News

स्टार्ट अप्स को शुरू के तीन साल तक कोई इन्कम टैक्स नहीं लगेगा –नरेन्द्र मोदी

[Edited By: Vijay]

Sunday, 16th January , 2022 12:12 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम को स्टार्ट अप इंडिया प्रोग्राम के एक्शन प्लान को लॉन्च कर दिया। दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार सुबह से चल रहे इस लॉन्चिंग कार्यक्रम में पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने पहले यहां लगे स्टॉल्स को देखा।

एक्शन प्लान लॉन्च करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पहले तो स्टार्ट अप को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं जिसके बाद उन्होंने अपने एक्शन प्लान के कुछ महत्वपूर्ण बिंदु सामने रखे। उन्होंने एक्शन प्लान बताते हुए कहा कि स्टार्ट अप्स को शुरू के तीन साल तक कोई इन्कम टैक्स नहीं लगेगा साथ ही पेटेंट फीस में भी 80 प्रतिशत तक की कटौती की जाएगी।

इससे पहले उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तंज कसा कि हमने 70 साल बहुत कुछ किया और देखो हम कहां से कहां पहुंचे। अगर ये लोग दस साल और कुछ करने का तय करें तो हम देखेंगे ये लोग हमें कहा से कहा ले जाते हैं। अब यह तय करने का समय है कि क्या नहीं करना है।

उन्होंने कहा कि जब में एक उद्यमी रितेश को सुन रहा था तो मुझे आश्चर्य हुआ कि क्यों एक चाय वाला होटल चेन खोलने के बारे में नहीं सोच सकता। मैं कई बार सोचता हूं कि भगवान ने मुझे आप जैसी काबिलियत क्यों नहीं दी। मैं कुछ कर पाऊं या ना कर पाऊं लेकिन मेरे दिल में उम्मीद है कि देश के करोड़ों नौजवान जरूर कुछ करेंगे।

पीएम आगे बोले कि कोई चीज शुरू करने से पहले कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। आपके आसपास के लोग आपको पागल समझते हैं और हतोत्साहित करते हैं। कई आयडियाज हैं लेकिन कुछ इसे रास्ते में छोड़ देते हैं और कुछ इसे पूरा करते हैं। अाज जो लोग सफल हैं उन्हें देखकर दूसरे सोचते हैं कि हम कहां से स्टार्ट अप करें। जिन्होंने यह सफलता प्राप्त की है वो केवल एंटरप्रीन्योर नहीं बल्कि साहसी लोग हैं।

 उन्होंने आगे कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी ऐप शुरू किया है जिसमें मुझे हजारों युवाओं के नए-नए विचार मिलते हैं। आप भी अपनी सफलता की कहानी मुझे बताईये में दुनिया को बताऊंगा। यह अभियान आम लोगों के लिए है। स्टार्ट अप के माध्यम से उबर कुबेर बन गया। इसकी सफलता जोखिम लेने से तय होती है।

पीएम बोले की लोगों में जुगाड़ करने की ताकत है और इससे वो अपनी व्यवस्था करते हैं लेकिन अगर हमारे पास विचार हो तो उसे आगे बढ़ा सकते हैं। हमें देश के युवाओं की सोच बदलनी होगी वो जॉब सीकर की बजाय जॉब क्रिएटर बनें। मेक इन इंडिया ही मेक फॉर इंडिया भी है।

जो शिक्षा अमीर को मिलती है वो गरीब को भी मिले। गरीब को भी अमीर की तहर सुविधाएं मिले। गांव में काम करने वाले गरीब हैं उसे मदद के लिए कनेक्टिविटी चाहिए और यह काम आप कर सकते हैं। स्टार्ट अप इंडिया ही स्टैंड अप इंडिया है इसके लिए अलग से कुछ करने की जरूरत नहीं है।

स्टार्ट अप के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन सिस्टम होगा। तीन साल तक किसी भी स्टार्ट अप के इन्स्पेक्शन के लिए कोई अधिकारी नहीं आएगा।

स्टार्ट अप इंडिया हब।

स्टार्ट अप के लिए एप्लीकेशन और वेब पोर्टल शुरू होगा। एक साधारण फार्म होगा जिससे रजिस्ट्रेशन करना आसान होगा।

स्टार्ट अप के पेटेंट एप्लीकेशन जमा करने की फीस में 80 प्रतिशत की कटौती।

स्टार्ट अप के लिए एग्जिट की व्यवस्था। सफलता के लिए असफलता देखनी पड़ती है। हम आसान और तेज एग्जिट व्यवस्था लाएंगे और 90 दिन के भीतर स्टार्ट अप एग्जि हो ऐसी व्यवस्था करने के लिए संसद में बिल लाए हैं।

फंड ऑफ फंड्स की स्थापना, स्टार्ट अप की जरूररतों को पूरा करने के लिए 10 हजार करोड़ का फंड ऑफ फंड बनाया जाएगा।

स्टार्ट अप्स के लिए क्रेडिट गारंटी फंड लेकर आएंगे। केपिटल गेन टैक्स की छूट देना चाहते हैं। अपनी संपति बेचकर स्टार्ट अप में पैसा लगाए तो उसे छूट।

तीन साल तक स्टार्ट अप को इन्कम टैक्स में छूट मिलेगी।

साथ ही महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था।

अटल इनोवेशन मिशन की स्थापना जिसका उद्देश्य प्रतिभा को बढ़ावा देना। इन्क्यूबेशन को बढ़ावा देना और उन्हें मजबूत किया जाएगा। इनोवेशन को राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड देने पर सोचा जाएगा।

पीपीपी मॉडल भी इसमें शामिल किए गए हैं और 35 मॉडल हैं।

बायोटेक्नॉलोजी को बढ़ावा देने की जरूरत, 7 नए रिसर्च सेंटर्स शुरू करने की तैयारी जिसके लिए सरकार 100 करोड़ देगी।

छात्रों के लिए इनोवेशन के कोर्स शुरू किए जाएंगे और 5 लाख स्कूलों में 10 लाख बच्चों पर फोकस कर इसे बढ़ावा दिया जाएगा।

इन्क्यूबेटर ग्रैड चैलेंज जिसमें सरकार 10 ऐसे इन्क्यूबेटर की पहचान करेगी जिनमें वर्ल्ड क्लास बनने की क्षमता है उन्हें आर्थिक मदद दी जाएगी।

इससे पहले कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया भारत की मानसिकता में परिवर्तन का परिचायक है। आयडिया की स्ट्रैंथ और तकनीक पर स्टार्ट अप ने दुनिया को नए समाधान दिए हैं।  

Latest News

World News