Trending News

SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर किया वार

[Edited By: Vijay]

Thursday, 10th June , 2021 02:53 pm

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोशल मीडिया पर अक्सर कमेंट कर भाजपा पर निशाना साधते रहते हैं। गुरूवार को उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि उत्तर प्रदेश का ‘ठहरा रथ’ भला कैसे हो गतिमान... पहिया धँसा है यूपी में पर दिल्ली के हाथ लगाम।

 कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया। इसे भाजपा की तरफ से सियासी बिगुल फूंकने की तरह देखा जा रहा है इसके साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चल पड़ा है।

भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व ये चुनाव अपने दम पर लड़ेगा इसलिए सभी बड़े फैसले हाईकमान तय करेगा। इसी को लेकर अखिलेश ने तंज कसा है।

बता दें कि यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसे लेकर माहौल बनने लगा है। इन चुनाव को भाजपा के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक सेमीफाइनल की तरह देखा जा रहा है। वहीं, कोरोना महामारी के दौरान जनता को हुई मुश्किल और पंचायत चुनाव में आए परिणामों को देखते हुए यूपी चुनाव भाजपा के लिए आसान नहीं माना जा रहा है।

 

 

Latest News

World News