Trending News

स्थानीय निकाय उपचुनाव में शिवसेना को झटका, भाजपा को मिली जीत

[Edited By: Rajendra]

Thursday, 3rd December , 2020 12:50 pm

महाराष्ट्र की पांच विधान परिषद सीटों पर नतीजे आने शुरु हो गए हैं। महाराष्ट्र में विभिन्न मुद्दों पर जारी भाजपा और शिवसेना की तनातनी के बीच धुले और नंदुबरबार निकाय उपचुनाव में सत्तारुढ़ महाविकास अघाड़ी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना के गठबंधन के बाद यह पहला विधान परिषद उपचुनाव है। महाविकास आघाड़ी सरकार के लिए ये चुनाव अग्निपरीक्षा की तरह है जबकि राज्य में बीजेपी की साख का सवाल है। हालांकि धुले और नंदुरबार में बड़ी जीत दर्ज कर बीजेपी ने महाविकास आघाड़ी गठबंधन को बड़ा झटका दिया है।

गुरुवार को हुई मतगणना में दोनों ही सीटों पर भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक, धुले-नंदुरबार विधान परिषद के उपचुनाव में भाजपा के अमरिश पटेल विजयी घोषित हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी पटेल को कुल हुई 434 वोटिंग में से 332 वोट मिले। विपक्षी प्रत्याशी अभिजीत पाटिल (कांग्रेस) को मात्र 98 वोट ही मिले।

बता दें, यह पहला मौका है जब शिवेसना, एनसीपी और कांग्रेस की साझा सरकार बनाने के बाद कोई उपचुनाव हुआ है। यहां भाजपा के प्रत्याशी अमरीश पटेल ने कांग्रेस के अभिजीत पाटिल को हराया है। दोनों ही सीटों के चुनाव परिणाम को अहम माना जा रहा है। भाजपा लगातार शिवसेना पर आरोप लगा रही है कि उसने विचारधारा से समझौता करते हुए सत्ता हासिल की है और उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बने हैं।

 

Latest News

World News