Trending News

Samsung ला रहा है सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, जानिए कीमत और फीचर्स

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 22nd December , 2020 06:25 pm

सैमसंग जल्द ही अपना नया स्मर्टफोन Samsung Galaxy A22 5G को लॉन्च कर सकता है। इस फोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं और कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को साल 2021 में लॉन्च कर सकती है। यूजर्स भी इस स्मार्टफोन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि लॉन्च होने से पहले हीं इस फोन की कीमत को लेकर खुलासा हो चुका है। हालांकि कंपनी की ओर से Samsung Galaxy A22 5G की कीमत और लॉन्चिंग को लेकर कोई भी आधिकारिक तौर पर कौई भी जानकारी नहीं दी गई है।

 कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy A22 5G से पहले अपने एक और नये स्मार्टफोन Samsung Galaxy A32 5G को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो कि Samsung Galaxy A22 5G का ही उच्च वेरिएंट का होगा।

– Samsung Galaxy A22 5G की संभावित कीमत
एक कोरियन Daum.net की रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि Samsung का अपकमिंग स्मार्टफोन Galaxy A22 5G की कीमत KRW 200,000 (लगभग 13,300 रुपए) तक हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को साल 2021 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है।

– Samsung Galaxy A22 5G की संभावित फीचर्स
अबतक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.39 इंच का एमोलेड एचडी + डिस्प्ले दिया जा सकता है। साथ ही यह स्मार्टपोन Dimensity 720 5G चिपसेट पर पेश किया होगा। हालांकि इसके कैमरे को लेकर कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसमें यूजर्स को 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

 

Latest News

World News