Trending News

आलमबाग अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर रोडवेज संविदा कर्मियों ने किया चक्का जाम, यात्री परेशान

[Edited By: Punit tiwari]

Thursday, 22nd April , 2021 01:41 pm

लखनऊ- राजधानी लखनऊ के आलमबाग अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे पर रोडवेज संविदा कर्मियों ने चक्का जाम कर के यात्रियों की परेशानियां बढ़ा दी। बताया जा रहा है कि सुबह 4:00 बजे से यात्री परेशान हो रहे हैं। बाहर से आए प्रवासी मजदूर अपने घरों को जाने के लिए बेचैन है लेकिन रोडवेज संविदा कर्मचारियों के चक्का जाम करने से उनकी मुसीबत और बढ़ गई है।

संविदा कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें बीते 10 महीने से वेतन नहीं मिला है वह किसी तरह अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। लेकिन अब महंगाई के दौर में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। जिसके चलते उन्होंने चक्का जाम किया है। हालांकि चक्का जाम होने की सूचना मिलते ही रोडवेज के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत करने का प्रयास किया लेकिन उनका परिणाम सफल होता दिखाई नहीं दिया। आलमबाग में लाइन से बसें खड़ी हो गई है संविदा कर्मचारियों के चक्का जाम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल का भी पालन होता भी नहीं दिखाई दिया।

बता दें कोरोना महामारी में संविदा बस चालकों और कंडक्टर ने अहम भूमिका निभाते हुए कई राज्यों से प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेतन नहीं मिला है जिसके चलते उनके भीतर नाराजगी देखने को मिल रही है।

Latest News

World News