Trending News

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हुआ देश में रिकार्ड वैक्सीनेशन

[Edited By: Vijay]

Saturday, 18th September , 2021 02:00 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को देश भर में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान चलाया गया। यह अभियान इतने जोर-शोर से चला कि दुनिया भर के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। देशभर में वैक्सीनेशन की संख्या दो करोड़ के पार चली गई। अभी तक पूरी दुनिया में एक दिन के अंदर इतने वैक्सीनेशन नहीं किए गए हैं, लेकिन भारत ने इस उपलब्धि को हासिल कर लिया है। 

इस वैक्सीनेशन के बीच राज्यों में भी अच्छी प्रतियोगिता देखी गई। अभी तक टीकाकरण में सबसे आगे चल रहे उत्तर प्रदेश को पछाड़ते हुए कर्नाटक में सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 

यूपी-बिहार पीछे, कर्नाटक ने मारी बाजी 

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक शुक्रवार को हुए टीकाकरण में कर्नाटक टॉप पर रहा। यहां एक दिन में 26.92 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं बिहार में  26.62 लोगों ने वैक्सीन लगी। इसी तरह यूपी में 24.86 लोगों को डोज लगी। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने राज्य में हुए रिकॉर्ड वैक्सीनेशन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि मैं ऐतिहासिक वैक्सीनेशन अभियान को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों व स्टाफ के लोगों का अभिभवादन करता हूं। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि राज्य नवंबर के अंत तक वैक्सीनेशन अभियान को पूरा कर लेगा। 

 

जानें किन राज्यों में शुक्रवार को कितना हुआ वैक्सीनेशन

 

राज्य                    एक दिन में वैक्सीनेशन 

कर्नाटक                 26.92 लाख 

मध्य प्रदेश              26.91 लाख

बिहार                    26.62 लाख

यूपी                       24.86 लाख 

असम                    7.09 लाख

प. बंगाल                3.97 लाख 

हरियाणा                3.73 लाख

दिल्ली                   1.52 लाख 

जम्मू कश्मीर          1.15 लाख

राजस्थान               13.18 लाख

पंजाब                    2.02 लाख 

केरल                    3.89 लाख 

हिमाचल प्रदेश        62,585 हजार

गोवा                     16,419 हजार

तमिलनाडु              2.52 हजार

कर्नाटक ने देश में सर्वाधिक 26.9 लाख खुराक दी, जबकि बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई. वहीं, उत्तर प्रदेश में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई.

.प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘हर भारतीय आज रिकार्ड संख्या में किये गये टीकाकरण को लेकर गौरवान्वित होगा. मैं टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए हमारे चिकित्सकों, नवोन्मेषकों , प्रशासकों, नर्सों, स्वास्थ्य सेवा और अग्रिम मोर्चे के सभी कर्मियों की सराहना करता हूं. कोविड-19 को हराने के लिए टीकाकरण को बढ़ावा देते रहें.'

कर्नाटक ने देश में सर्वाधिक 26.9 लाख खुराक दी, जबकि बिहार में 26.6 लाख से अधिक खुराक दी गई. वहीं, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  में 24.8 लाख से अधिक खुराक, मध्य प्रदेश में 23.7 लाख से अधिक खुराक और गुजरात में 20.4 लाख से अधिक खुराक दी गई.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandavia) ने ट्वीट किया, "बधाई भारत, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत ने आज इतिहास रच दिया है. 2.50 करोड़ से अधिक टीके लगा कर देश और विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखा है. आज का दिन हेल्थकर्मियों के नाम रहा.'

Latest News

World News