Trending News

जौनपुर में होमगार्ड की बेटी के साथ रेप और हत्या- अपर पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा देखिये

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 30th June , 2021 04:19 pm

सरकार कितनी भी बातें कर ले पर महिलाओं पे हो रहे अत्याचार रुकने का नाम ही नही ले रहै है रेप की घटनाएं रुकती नही मालूम पड़ती है अब एक ताजें मामले मे सुरक्षा विभाग के ही होमगार्ड की बेटी के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी  आपको बता दे कि जौनपुर के  बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक होमगार्ड की पुत्री के साथ दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही जहां सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए, वहीं कई थानों की पुलिस के साथ एसपीआरए त्रिभुवन सिंह, सीओ चोब सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदलापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी होमगार्ड के जवान की 17 वर्षीया पुत्री का शव सुबह घर से सात सौ मीटर दूर सिवान में तालाब के किनारे पाए जाने से सनसनी फैल गई। पिता के अनुसार रात एक बजे आंख खुली तो पुत्री चारपाई से गायब थी। पूरी रात खोजबीन करते रहे। सुबह लगभग पांच बजे सात सौ मीटर दूर सिवान स्थित तालाब के किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में उसका शव मिला।

चेहरे सहित शरीर पर कई जगह खरोंच सहित चोट के निशान है। मौके पर मिले खून से लथपथ कपड़े को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच को फोरेंसिंक टीम भी पहुंचकर नमूना ली। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना से परिजनों में कोहराम मचा है, पुलिस के अनुसार अब इस मामले में तहरीर मिली गई है ।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने इस मामले पर बताया कि गांव के ही 5 व्यक्तियों पर ही शक है

Latest News

World News