Trending News

रामसेतू: अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आउट, एक्टर ने पूछा कैसा लग रहा है?

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 30th March , 2021 01:26 pm

नई दिल्ली- बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही ऐलान किया था कि वे 'राम सेतु'की शूटिंग शुरू कर रहे हैं। अक्षय कुमार ने बीते दिनों ही कई फोटोज और वीडियोज महुर्त से पोस्ट किए थे। अब उन्होंने फिल्म से अपना लुक शेयर किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर अपने फैंस से राय भी मांगी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

अक्षय कुमार ने हाल में ही फिल्म 'अतरंगी रे'  की शूटिंग पूरी की है और अब वे 'राम सेतु' की शूटिंग में जुट गए हैं। एक्टर ने ट्विटर पर फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी देते हुए फर्स्ट लुक भी साझा किया है। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरे लिए सबसे खास फिल्मों में से एक बनाने का सफर आज से शुरू हो रहा है। रामसेतु की शूटिंग शुरू! फिल्म में एक आर्कियोलॉजिस्ट की भूमिका निभा रहा हूं। इस लुक पर आपके विचार सुनना पसंद करूंगा? यह हमेशा मेरे लिए मायने रखता है।'

इस फोटो में अक्षय कुमार के लंबे बाल नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही वो ग्रे कलर की टी-शर्ट और गले में निले रंग का कपड़ा लपेटे दिखाई दे रहे हैं। अक्षय का लुत सामने आने के बाद से ही फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। अक्षय कुमार के साथ-साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचाभी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

अक्षय कुमार के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अक्षय कुमार के पास फिल्मों की लंबी लिस्ट है। फैंस को अपकमिंग फिल्म 'सूर्यवंशी' का इंतजार है। इस फिल्म में वे कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

Latest News

World News