Trending News

प्रियंका गांधी ने बैठक में कहा,'अस्पताल की जगह श्मशान की क्षमता बढ़ा रही सरकार'

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 14th April , 2021 03:28 pm

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते हड़कंप मचा हुआ है। इसे देखते हुए कांग्रेस की महासचिव और यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की है।प्रियंका गांधी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यूपी में कोरोना की भयावह स्थिति पर चर्चा की। बैठक में प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी में कोरोना संकट के दौरान अमानवीयता चरम पर है। सरकार अस्पताल की क्षमता की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं लोगों की जिंदगी से खेल रही है।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने आश्वस्त किया कि प्रदेश की जनता की हर सम्भव मदद के लिए कांग्रेस तैयार है। उन्होंने कहा कहा है कि विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें। कांग्रेस जनता के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध है। बैठक में प्रियंका गांधी ने वाराणसी के पूर्व विधायक अजय राय से बात की। उन्होंने कांग्रेस महासचिव को वाराणसी के हालात से अवगत कराया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है।

Latest News

World News