
- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का हुआ निधन
- PM मोदी पहुंचे मनमोहन सिंह के आवास
- डॉ. मनमोहन सिंह को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 92 साल की उम्र में दुनिया को कह दिया है। उन्होंने गुरुवार (26 दिसंबर) को 92 वर्ष की आयु में दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी आयु-संबंधी चिकित्सा स्थितियों का उपचार किया जा रहा था और 26 दिसंबर 2024 को घर पर ही उन्हें अचानक बेहोशी आ गई। घर पर तुरन्त उन्हें बचाने के उपाय शुरू किए गए। फिर उन्हें नई दिल्ली के एम्स के मेडिकल इमरजेंसी में लाया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और रात 9:51 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करने के लिए पीएम मोदी उनके आवास पर पहुंचे. उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार से शोक व्यक्त किया….वहीं, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि दी। जानकारी के मुताबिक कल मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजघाट पर हो सकता है।
मनमोहन सिंह का जन्म 1932 में पंजाब में हुआ था। वह 2004 से 2014 तक लगातार दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाले एनडीए के खिलाफ 2004 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पहली बार पीएम पद की शपथ ली थी। उन्होंने 2009 से 2014 तक अपना दूसरा कार्यकाल पूरा किया। उसके बाद 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी ने उनकी जगह ली। 33 साल तक सेवा देने के बाद वे इस साल की शुरुआत में राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो गए थे।
आपको बता दे प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में कई बड़े काम किए, जो देश की इकोनॉमी के लिए फायदेमंद साबित हुए। बेहद सादगीभरा सादा जीवन जीने के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 कर देश के पीएम रहे थे। इससे पहले साल 1991 से 1996 तक उन्होंने देश के वित्त मंत्री का पद भी संभाला था। राज्यसभा उपचुनाव 2019 में उन्हें राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुना गया था।