Trending News

शादी का झांसा देकर 40 साल का अधेड़ 13 साल की किशोरी से करता रहा दुष्कर्मं-जानिये पूरा मामला

[Edited By: Vijay]

Saturday, 25th September , 2021 05:05 pm

गरीबी एक अभिशाप है, गरीब घर की लड़कियां कई बार अनचाही बातों का शिकार हो जाती है और मजबूरीवश वो किसी को बता नही पाती और समाज के कुछ दरिंदे उसका फायदा उठाते है,ऐसा ही एक मामला हमीरपुर से आया है जहां पर एक 40 साल का आदमी एक लड़की की मजबूरी का फायदा उठाकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाता रहा और कहता रहा कि मै तुमसे शादी करुंगा ..पर जब लड़की पेट से हो गयी तो उसके घरवालों ने  पूछा तो उसने पूरी बात बतायी जब अधेड़ के पास लड़की के परिजन पहुंचे तो वो साफ मुकर गया..

हमीरपुर के बिवांर थानाक्षेत्र के गांव में 13 साल की अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ 40 वर्षीय युवक ने शादी का झांसा देकर लगातार छह माह दुष्कर्म करता रहा। किशोरी के गर्भवती हो जाने पर परिजनों को जानकारी हुई। पीड़िता के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव के पास ही उनका नलकूप है। जहां खेतों में वह सब्जी उगाकर बेचने बाजार जाते हैं। उनकी पुत्री खेत की रखवाली करने जाती है। इसी का फायदा उठा उनकी गैर मौजूदगी में नरेंद्र यादव ने पुत्री को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर करीब छह महीने से दुष्कर्म करता चला आ रहा है। 

इसी बीच किशोरी के गर्भ ठहर गया। पिता ने बताया कि बीते सप्ताह जब उनकी पुत्री का गर्भ दिखने लगा तो उनकी मां ने उससे पूछताछ की। जिस पर उसने सारी घटना को रोते हुए बताई। परिजनों ने आरोपी के घर में जाकर उलाहना दिया और पुत्री से शादी करने को कहा। जिस पर आरोपी ने डांटकर भगा दिया। जिस पर किशोरी को लेकर पिता ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष दुर्गविजय सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

 

 

Latest News

World News