Trending News

बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए ओडिशा में 14 दिनों का लगा लॉकडाउन

[Edited By: Aviral Gupta]

Sunday, 2nd May , 2021 12:16 pm

 

कोरोना की बेकाबू होती लहर से पूरा देश परेशान है। रोजाना मरीजों का चिंताजनक ग्राफ बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि अस्पतालों में दवा और ऑक्सीजन के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस बीच ना जानें कितने मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ दे रहे हैं। ऐसे में बढ़ते कोरोना संकट के बीच ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य में 14 दिन का पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई है।

बता दे कि देश भर में बढ़ते कोरोना के कहर के मद्देनजर कई राज्यों की सरकारों ने लॉकडाउन लगा दिया है। एक तरफ जहां देश की राजधानी दिल्ली की सरकार ने फिर एक बार लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी तो वहीं अब ओडिशा सरकार ने भी प्रदेश में 5 मई से लेकर 19 मई तक यानी 14 दिनों का पूर्ण लॉकडाउन लगाने का ऐलान कर दिया है। हालांकि इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं, स्वास्थ्य इरमजेंसी जैसी सेवाओं को ही छूट रहेगी। इसके अलावा सुबह के 7 बजे से लेकर दोपहर के 12 बजे तक लोग घरों से 500 मीटर के इलाके में निकल सकेंगे, ताकि वे अपने आवश्यक कार्य पूरा कर सकें।

Latest News

World News