Trending News

पूरे उत्तर प्रदेश में अब बस 7 लोग कोरोना से संक्रमित

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 24th August , 2021 01:58 pm

उत्तर प्रदेश कोरोना के केसेज मे लगातार कमी आ रही है अब इक्का दुक्का जिलों में ही कोरोना केस मिल रहे है..पर सावधानी अभी भी बहुत जरुरी है लोगों को संयम बरतना होगा ..आज से पूरे उत्तर प्रदेश में स्कूल भी खुल गये है ..हालांकि यूपी में करीब 17 माह बाद कोरोना संक्रमित मिलने वालों की संख्या 10 से कम हो गई है। सोमवार को 153280 सैंपल की जांच में सात की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। प्रदेश में अब तक कुल सात करोड़ 72 लाख 9377 सैंपल की जांच की जा चुकी है। प्रदेश में एक्टिव कोविड केस 362 हैं।

प्रदेश में छह मार्च 2020 को कोरोना का आगरा में पहला मरीज मिला था। इसके बाद मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई। 12 मार्च को 11 मरीज हो गए थे। इसके बाद से संख्या में लगातार बढ़ोतरी होती रही। हालत यह रही कि 29 अप्रैल को 35 हजार 156 मरीज मिले।

इसके बाद मरीजों की संख्या में गिरावट शुरू हो गई। अब स्थिति यह है कि यह संख्या 10 से भी नीचे आकर सात पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में हुई जांच में 69 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है। नए मिले मरीज में गौतम बुद्ध नगर में एक, बरेली में एक, अयोध्या में एक, बुलंदशहर में दो, बलिया में एक, सहारनपुर में एक मरीज मिला है।

15 जिलों में एक्टिव केस शून्य हैं। इसमें अलीगढ़, औरैया, बदायूं, देवरिया, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, कासगंज, महोबा, मीरजापुर, संतकबीरनगर, शामली और उन्नाव शामिल हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर 98.6 फीसदी है। वहीं पॉजिटिविटी दर 0.01 फीसदी दर्ज की गई।

यूपी में अब तक लगी 6.41 करोड़ वैक्सीन : यूपी 6.41 करोड़ वैक्सीन लगाकर देश में भले ही पहले नंबर पर हो लेकिन दोनों डोज लगाने के मामले में वह तीसरे पायदान पर है। यहां 5.39 करोड़ ने पहली और 1.02 करोड़ ने टीके की दूसरी डोज लगवाई है। यानी 1.02 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों टीके लगवाकर कोरोना के खिलाफ अपना सुरक्षा चक्र मजबूत कर लिया है। दोनों डोज लगाने के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर और गुजरात दूसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र में अब तक कुल 5.38 करोड़ टीके लगाए गए हैं। यहां 3.92 करोड़ लोगों ने वैक्सीन की पहली और 1.42 करोड़ ने दूसरी डोज लगवाई है

 

 

 

 

Latest News

World News