Menu
देश राजनीति खेल मनोरंजन धर्म अपराध ऑटो ट्रेंडिंग धर्म ब्रेकिंग न्यूज़ व्यापार स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश राजस्थान बिहार पंजाब ब्लॉग लॉगिन
ब्रेकिंग
GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन, डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने पर जोर दिल्ली में 12वें BRICS संसदीय मंच की बैठक, वैश्विक सहयोग, AI और सतत विकास पर भारत का जोर 1 नवंबर से GST नियमों में होंगे अहम बदलाव, कारोबारियों को रिफंड और टैक्स अनुपालन में मिल सकती है राहत डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने की तैयारी, ओडिशा में RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम: ₹2.12 लाख करोड़ के सैन्य खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, 82% खरीद भारतीय उद्योग से होगी दिल्ली में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन तेज इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानों पर बढ़ाई रोक, रियाद की सेवाएं 31 अक्टूबर तक रद्द GST कलेक्शन में रिकॉर्ड उछाल: अक्टूबर में सरकारी खजाने में आए ₹2.31 लाख करोड़, यूपी की कमाई में 24% की बढ़ोतरी INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा INDIA ब्लॉक का दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन: रामलीला मैदान से CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, SIR पर चुनाव आयोग को घेरा RBI के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन, डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने पर जोर दिल्ली में 12वें BRICS संसदीय मंच की बैठक, वैश्विक सहयोग, AI और सतत विकास पर भारत का जोर 1 नवंबर से GST नियमों में होंगे अहम बदलाव, कारोबारियों को रिफंड और टैक्स अनुपालन में मिल सकती है राहत डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाने की तैयारी, ओडिशा में RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा संस्थान का उद्घाटन रक्षा क्षेत्र में भारत का बड़ा कदम: ₹2.12 लाख करोड़ के सैन्य खरीद प्रस्तावों को मंजूरी, 82% खरीद भारतीय उद्योग से होगी दिल्ली में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन तेज इंडिगो ने सऊदी अरब की उड़ानों पर बढ़ाई रोक, रियाद की सेवाएं 31 अक्टूबर तक रद्द

सीएम की बात मानेंगे कांवड़िए या करते रहेंगे हुड़दंग

सीएम की बात मानेंगे कांवड़िए या करते रहेंगे हुड़दंग

लखनऊ, न्यूज प्लस। कांवड़िए क्या सीएम योगी की नसीहत मानेंगे या फिर यूं ही हुड़गंद करते रहेंगे और पुलिस मूक दर्शक बनी रहेगी। सीएम योगी ने विपक्ष खासकर सपा पर कांवड़ यात्रा को लेकर कड़े प्रहार किए हैं, साथ ही कांवड़ियों को भी हिदायत दी है। कांवड़िए जब आम जनता पर हमले करते हैं और पुलिस आंख बंद कर लेती है तो सरकार की किरकिरी होती है और लोगों का आक्रोश बढ़ता है, शायद इसीलिए पहली बार सीएम ने कांवड़ियों को भी हिदायत दी है।

30 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। कांवड़ यात्रा से पहले ही रास्ते में पड़ने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट को लेकर सरकार की ओर से हिदायतें जारी कर दी थीं जिससे सभी ने संचालक का नाम वाला बोर्ड लगा दिया, हालांकि इसके बाद भी हिन्दू संगठन आवाज उठा रहे हैं। कांवड़ यात्रा शुरू होते ही कांवड़ियों के हुड़दंग की तस्वीरें और वीडियो सामने आने लगे, इससे सरकार की बदनामी होने लगी। शायद इसीलिए सीएम योगी को हिदायत जारी करनी पड़ी।

सीएम योगी ने अफसरों के साथ बैठककर कांवड़ रूट पर सुरक्षा के साथ शौचालय व अन्य व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि 24 घंटे सतर्कता बरती जाए, ड्रोन से यात्रा की निगरानी रखने की भी हिदायत सीएम योगी ने दी। दूसरी तरफ एक सभा में सीएम योगी ने कहाकि अब वह समय नहीं रह गया है कि कांवड़ यात्रा को कोई रोक पाएगा, साथ ही उन्होंने कांवड़ियों को भी हिदायत दी कि वह हुड़दंग न करें।

टिप्पणियाँ (0)

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। सबसे पहले टिप्पणी करें!

ताज़ा खबर