Trending News

यूपी में कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक, नसीमुद्दीन सिद्दीकी को बनाया यूपी मीडिया सेल का चेयरमैन

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 16th February , 2021 11:45 am

लखनऊ-कांग्रेस नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। कभी बसपा सुप्रीमो मायावती के खास रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को कांग्रेस ने यूपी मीडिया सेल का चेयरमैन बनाया है। इसके अलावा सतीष अजमानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में एक चिट्ठी जारी की गई है। इस चिट्ठी में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के दस्तखत है। कांग्रेस के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि कांग्रेस ने बसपा मुखिया के कभी दाहिना हाथ रहे नसीमुद्दीन सिद्दीकी को अहम पद देकर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मास्टरस्ट्रोक खेला है। प्रदेश में बुंदेलखंड के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा से विधान परिषद सदस्य थे। बसपा से बाहर होने के बाद पार्टी ने उनकी सदस्यता भी समाप्त करा दी थी। इसके बाद कांग्रेस में शामिल होने वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मीडिया सेल का चेयरमैन बनाया गया है। मिशन 2022 की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री फेस प्रोजेक्ट करने की तैयारी में है। इसी क्रम में पहले मीडिया सेल को मजबूत किया जा रहा है।

 

Latest News

World News