Trending News

चित्रकूट जेल के अंदर हत्याएं जंगल प्रदेश का करा रही दर्शन - कांग्रेस

[Edited By: Aviral Gupta]

Friday, 14th May , 2021 03:39 pm

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि चित्रकूट जेल में हत्याएं जंगल प्रदेश का दर्शन करा रही हैं। उत्तर प्रदेश को भाजपा की सरकार ने जंगल प्रदेश और नरक प्रदेश बना दिया है।  कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मोर्चे पर विफल हैं। और प्रदेश में दिन पर दिन अपराधियों के हौसले बढ़ रहे हैं। क्या जेल में भी हत्या जैसी घटनाओं से पता नहीं चलता। अपराधियों को सरकार का संरक्षण है। उन्होंने कहा कि, कोरोना महामारी में भी सरकार ना तो बेड दे पा रही है, ना ऑक्सीजन उपलब्ध करा रही है। हर तरफ दवाइयों की कालाबाजारी तो हो रही है। प्रदेश सरकार के जेल मंत्री और जिम्मेदार अधिकारियों के कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठाते हुए उन्होंने कहा कि जेल में होने वाली इतनी बड़ी घटना के कई घण्टे बाद भी जेल मंत्री और अधिकारियों ने चुप्पी साधी हुई है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति तार-तार है।

 

Latest News

World News