IPL 2025 का 12वां मैच मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। यानि की पहले कोलकाता बल्लेबाजी करेगी। अश्विनी कुमार डेब्यू कर रहे हैं।
मुंबई अपनी हार का सिलसिला तोड़कर इस सीजन की पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं, कोलकाता अपनी पिछली जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी। वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां लाल मिट्टी की सतह और छोटी बाउंड्री होने के कारण रन बनाना आसान होता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।
मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में रिकॉर्ड अच्छा रहा है। उन्होंने यहां 85 मैच खेले हैं, जिनमें से 51 जीते हैं और 33 हारे हैं। एक मैच टाई रहा था। इस मैदान पर उनका उच्चतम स्कोर 234 और न्यूनतम स्कोर 87 है। कोलकाता नाइटराइडर्स का मुंबई में रिकॉर्ड कुछ खास नहीं है। उन्होंने यहां 17 मैच खेले हैं, जिनमें से सिर्फ 5 जीते हैं और 12 हारे हैं। इस मैदान पर उनका उच्चतम स्कोर 202 और न्यूनतम स्कोर 67 है।
मुंबई अजिंक्य रहाणे का घर है। इसी मैदान पर वह क्रिकेट सीखकर बड़े हुए हैं। मुंबई इंडियंस के होम ग्राउंड की हर जानकारी रहाणे को है। वह जानते हैं कि यह पिच कब किस तरह से व्यवहार करेगी। हार्दिक पंड्या को रहाणे के खिलाफ पुख्ता प्लान बनाना होगा। फॉर्म में चल रही केकेआर टीम मुंबई पर भारी पड़ सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है…
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, विग्नेश पुथुर।�
केकेआरः क्विटंन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।�