[Edited By: Vijay]
Monday, 7th March , 2022 01:28 pmआज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के दूसरे दिन के अवसर पर ब्रेक द बायस नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ऐसी महिलाएं जो समाज की रुढियों/ पूर्वाग्रहों से संघर्ष करते हुए आगे सफल जीवन यापन कर रही हैं, साथ ही वह दूसरी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं,
ऐसी महिलाओं की उपलब्धियों, लिंग आधारित भेदभाव तथा हिंसा को समाप्त करने संबंधी प्रयास, तथा विभिन्न क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण को रेखांकित किये जाने हेतु इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
कानपुर नगर में जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशानुसार कानपुर जनपद में महिलाओं को जागरूक हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महिला शक्ति केंद्र से महिला कल्याण अधिकारी श्रीमती मोनिका यादव उपाध्याय एवं जिला समन्वयक शैल शुक्ला ने महिलाओं को सशक्त बनने के साथ ही हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। और महिला कल्याण विभाग कानपुर नगर के द्वारा ब्रेक द बायस नामक सोशल कैम्पेनिंग के माध्यम से जनपद के समस्त समाज सेवकों से अपनी फोटो ब्रेक द वॉयस हेस्टैग का प्रयोग करते हुए समस्त सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से पोस्ट करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर महिला कल्याण विभाग के वॉलिंटियर प्रिया शर्मा रागिनी श्रीवास्तव सोशल वर्कर प्रतीक श्रीवास्तव मोहम्मद शमीम एवं वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष के अध्यक्ष और समस्त समाजसेवी आदि उपस्थित रहे।