Trending News

मुरादाबाद में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान, 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाहर निकलने पर पाबंदी

[Edited By: Punit tiwari]

Friday, 9th April , 2021 04:20 pm

मुरादाबाद-कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान क‍िया गया है। यहां रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। इससे पहले प्रशासन ने यहां धारा 144 लागू कर दी थी।

डीएम ने आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही को नाइट कर्फ्य के प्रतिबंध से बाहर रखा है। दवा, सब्जी, फल, दूध, रसोई गैस और समाचार पत्रों समेत सभी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन पहले की तरह होता रहेगा। आवश्यक सेवाओं में काम करने वाले कर्मचारियों के आने-जाने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा। बस-रेल और फ्लाइट से जाने वाले को नहीं रोका जाएगा रात में रेल-बस से आने जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। रेल-बस का टिकट कर्फ्यू में पास का काम करेगा। पुलिस को चेकिंग के दौरान टिकट दिखाना होगा।

बता दें, उत्‍तर प्रदेश कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। लखनऊ, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी और प्रयागराज के बाद अब मुरादाबाद में नाइट कर्फ्यू क‍िया गया है। उत्‍तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 500 से ज्‍यादा कोरोना केस वाले 13 जिलों में जिलाधिकारी को अधिकार दिए गए हैं कि वो चाहें तो रात में सड़कों पर आवाजाही बंद कर सकते हैं। इसके बाद से एक के बाद एक जिलों में नाइट कर्फ्यू लागू हो रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को जिलों के दौरे पर भेजा है।

सीएम कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित चार जिलों की विस्तृत समीक्षा करेंगे। वो लखनऊ की बैठक के बाद प्रयागराज और फिर वाराणसी पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ कोरोना संक्रमण और वैक्सीनेशन प्रबंधों की समीक्षा करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ, सहारनपुर जाएंगे और स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह कानपुर, आगरा, झांसी, बरेली के दौरे पर है।

 

Latest News

World News