Trending News

माता वैष्णो देवी हादसा: यात्रियों में मच गई थी अफरातफरी, आठ बजे के बाद यात्रा फिर से शुरू,पीएम मोदी सहित देश के राजनेताओं ने दुख व्यक्त किया

[Edited By: Vijay]

Saturday, 1st January , 2022 12:07 pm

माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इसके बाद मौके पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों और श्राइन बोर्ड के लोगों ने घायलों को बाणगंगा अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायलों को अन्य जगह पर भेजा जा रहा है। अधिकारियों ने घटना के बाद यात्रा को कुछ घंटों के लिए स्थगित कर दिया था। आठ बजे के बाद फिर से यात्रा शुरू कर दी गई है। 

माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। जबकि 13 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हैं। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को बाणगंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी अधिकारी हेलिकॉप्टर से भवन पहुंच चुके हैं। उपराज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

एलजी मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा है कि मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना और घायलों के साथ प्रार्थना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। उन्हें घटना की जानकारी दी है।

प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। श्राइन बोर्ड घायलों के इलाज का खर्च उठाएगा।

जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हुए हैं। बचाव कार्य जारी है। वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस घटना की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि ढलान पर खड़े दो श्रद्धालुओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई जिससे उन्होंने एक-दूसरे को धक्का दे दिया और इसी के बाद भगदड़ मच गई।

माता वैष्णो देवी भवन में नए साल पर हुए बड़े हादसे के बाद उपराज्यपाल ने अधिकारियों से जानकारी मांगी है। वहीं घटना के बाद हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। इन नंबरों पर फोन कर लोग अपनों की जानकारी ले सकते हैं।  

                                 01991232010,94191451882

वहीं इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ से हुई जानमाल की क्षति से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवदेना। इसके अलावा पीएम मोदी ने मुआवजे का एलान करते हुए कहा कि मृतकों के परिजनों को पीएम राहत कोष से दो लाख रुपये व घायलों के परिवारों को 50 हजार रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

 

 

Latest News

World News