Trending News

वीडियो:कई पार्टियों के नेताओं ने थामा सपा का दामन, बीजेपी सरकार पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 10th April , 2021 02:03 pm

लखनऊ-समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में शनिवार को कांग्रेस, बीएसपी समेत कई पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में सपा का दामन थामा। इस दौरान अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री राकेश त्यागी, पूर्व विधायक अरशद खां,अश्वनी शर्मा,अनीस अहमद इंजीनियर, बच्चू सिंह निषाद, अयाज़ शेरवानी सहित, बरेली, अलीगढ़ और मुरादाबाद के कई बसपा नेताओं ने शनिवार को सपा की सदस्यता दिलाई। अखिलेश यादव ने सभी का स्वागत किया।

प्रेस कॉफ्रेंस करते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी व केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस समय कोरोना की दूसरी लहर से हर रोज एक लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन सरकार को लोगों की जान की परवाह नहीं है बल्कि वो चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यों के पास वैक्सीन नहीं है और रोजगार खत्म हो रहे हैं लेकिन सरकार इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। अखिलेश यादव शनिवार को सपा कार्यालय में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी सरकार के पास लोगों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं है। जनता नाराज है। 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनेगी

Latest News

World News