Trending News

विन्टर्स मे देखिये इन बॉलीवुड हसीनाओं के फैशन स्टेटमेंट

[Edited By: Vijay]

Wednesday, 6th January , 2021 02:54 pm

विंटर वार्डरोब को अपडेट करने का वक्त एक बार फिर आ गया है। अगर आप अपने विंटर वियर को लेकर कान्शियस हैं तो बॉलीवुड की इन तीन दीवाज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इनकी तरह सिर्फ स्वेटर या लॉन्ग कोट ही नहीं बल्कि हाई हील बूट भी आपको फैशन में आगे रखने में मदद करेंगे। इसे एक साल खरीदकर दूसरे साल भी वियर किया जा सकता है क्योंकि इस तरह के ऑप्शन कभी आउट ऑफ फैशन नही होते हैं। गर्ल्स की पसंद में शामिल इन तीन तरह के विंटर वियर को इस साल अपने वार्डरोब का हिस्सा जरूर बनाएं।

दीपिका पादुकोण का फुल नेक स्वेटर

         
कोजी और स्टाइलिश लुक के लिए दीपिका की तरह फुल नेक स्वेटर ट्राय करें। लाइट पिंक कलर का ये स्वेटर आप ऑफिस से लेकर पार्टी के लिए भी खरीद सकती हैं। इसके साथ मैचिंग और कंट्रास्ट दोनों तरह के स्कार्फ अच्छे लगते हैं। इसके साथ डार्क बॉटम जैसे जींस या ट्राउजर का चुनाव करें। कॉलेज से लेकर फॉर्मल वियर के तौर पर ये अच्छे लगते हैं। विंटर में मोनोक्रोम लुक के लिए भी ये ऑप्शन परफेक्ट है।

आलिया भट्‌ट के हाई हील बूट्स

        
विंटर में जितना महत्व आप अपने स्वेटर को देती हैं, उतना ही फुटवियर को लेकर भी क्रेजी रहती हैं। इसलिए आपके कलेक्शन में हाई हील बूट शामिल करें। ब्लैक या व्हाइट कलर के बूट्स हर कलर की ड्रेस के साथ सूट होंगे। इसे विंटर के बाद गर्मी के दिनों में भी पार्टी वियर ड्रेस के साथ पहना जा सकता है। ये बूट्स मिनी ड्रेस के अलावा डेनिम या नी लेंथ ड्रेस पर भी आकर्षक लगते हैं।

प्रियंका का स्वेटर के साथ लॉन्ग कोट कॉम्बिनेशन

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

 स्वेटर को जब कोट के साथ पहना जाता है तो यह आपके लुक को बढ़ाने में मदद करता है। फॉर्मल लुक के लिए इसे प्रियंका की तरह प्लेन ओवरकोट के साथ पहनें। इसके साथ एनिमल प्रिंट का विकल्प बेहतर है। विंटर वियर के लिए परफेक्ट ये ड्रेस दिन या रात किसी भी समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ मैचिंग स्कार्फ या कैप भी आपकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करेगा।

Latest News

World News