Trending News

दिल्ली में फिर एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, केजरीवाल बोले- कोई ढिलाई नहीं

[Edited By: Aviral Gupta]

Sunday, 16th May , 2021 12:51 pm

 

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले हाल के दिनों में तेजी से घट रहे हैं। इस बीच देश की राजधानी में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में घोषणा की है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस दौरा सभी पाबंदियां पहले की ही तरह लागू रहेंगी और कोई छूट अभी नहीं दी जा रही है। ताजा घोषणा के बाद दिल्ली में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां अब 24 मई (सोमवार) सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगी। मौजूदा घोषित लॉकडाउन की समयसीमा 17 मई को खत्म हो रही थी। इससे पहले 9 मई को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की थी। साथ ही दिल्ली में मेट्रो सेवाओं को भी स्थगित करने का ऐलान किया गया था। बहरहाल, दिल्ली में कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन का ये पांचवां हफ्ता होगा। इस साल कोरोना की देश में दूसरी लहर आने के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल से लॉकडाउन लागू है।इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 6,430 नए मामले आए और 337 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में ऐसे में संक्रमण दर गिरकर अब 11.32 प्रतिशत पर आ गई है जो एक समय 35 प्रतिशत तक पहुंच गया था। दिल्ली में शनिवार का दिन लगातार दूसरा दिन रहा जब कोरोना वायरस संक्रमण के 10,000 से कम मामले आए। हालांकि, एक दिन पहले 56,811 नमूनों की ही जांच की गई थी। ये भी शनिवार को कम मामले आने की अहम वजह रही। दिल्ली में अब तक कोरोना से 21,244 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं संक्रमण से 12 लाख से ज्यादा लोग उबर चुके हैं। दिल्ली में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 66,295 रह गयी है।

 

 

Latest News

World News