Trending News

 चॉकलेट आइसक्रीम को घर पर कैसे बनाएं , जाने विधि

[Edited By: Aviral Gupta]

Wednesday, 12th August , 2020 05:12 pm

यॆ तो बच्चों से लेकर बड़ों तक को चॉकलेट काफी पसंद होती है साथ ही चॉकलेट आइसक्रीम भी घर के सभी मेंबर्स को अपनी तरफ बखूबी आकर्षित करती है। वैसे तो गर्मियों के दिनों में हम खाना कम और ठंडी ठंडी चीजे ज्यादा खाना पसंद करते हैं लेकिन आइसक्रीम तो किसी मौसम भी लोग खाना पंसद करते है, इसी कड़ी में आज हम आपको चॉकलेट आइसक्रीम की क्विक रेसिपी बताते हैं। आप घर पर इस रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं वो भी चंद मिनटों के अंदर तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में ।सामग्री-

दूध: 50 ग्राम

ब्रॉउन सुगर: 100 ग्राम

कोको पाउडर: 3 चम्मच

क्रीम: 150 ग्राम

कन्डेंस्ड मिल्क: 50 ग्राम

चोको चिप्स: 15-20

बनाने की विधि-

  1. सबसे पहले दूध को गरम होने के लिए रख दें और उसमे चीनी मिला कर उसे गाढ़ा होने तक पकायें।(अगर आप कन्डेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करते हैं तो इसे बनाने की जरुरत नहीं है आप सिर्फ कन्डेंस्ड मिल्क का इस्तेमाल करके भी अच्छा आइसक्रीम बना सकते हैं 
  2. एक कटोरे में कन्डेंस्ड मिल्क निकाल लें ।
  3. फिर उसमें कोको पाउडर डालकर उसे अच्छे से मिलाएं ।
  4. फिर किसी दूसरे बड़े कटोरे में क्रीम को लेकर उसे व्हिप कर लें ।
  5. फिर व्हीपेड क्रीम में चॉकलेट का मिक्सचर को डाल दें और उसे अच्छे से मिलाएं ।
  6. अब इसे किसी कंटेनर में निकालें और ऊपर से थोड़ा सा चौको चिप्स डाल दें और उसे हल्का हिला कर उसे सेट कर लें फिर फ्रिज में 6-8 घंटे तक के लिए रख दें ।
  7. अब इसे एक सर्विंग प्लेट में निकाल लें और उस पर थोड़ा सा चॉकलेट का सिरफ डाकर उसे सजा लें। लीजिए तैयार है आपकी चॉकलेट आइसक्रीम ।

Latest News

World News