झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है. झारखंड की सत्ता से BJP की विदाई के बाद अब नए मुख्यमंत्री का ताज हेमंत सोरेन के सिर बांधने की तैयारी कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कर रही है.
आपको बता दें झारखंड विधानसभा चुनाव का जनादेश झामुमो-कांग्रेस-राजद महागठबंधन के पक्ष में आया है. स्पष्ट बहुमत के साथ झारखंड के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन का राजतिलक तय हो गया है. इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गई है. हेमंत सोरेन 27-28 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मंत्रीमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस से पांच-पांच मंत्री होंगे. हेमंत सरकार में लालू की पार्टी राजद से भी एक मंत्री को रखा जाना है. हेमंत सोरेन मंगलवार को विधायक दल की बैठक के बाद राज्यपाल द्रौपदी मूर्म से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. मोरहाबादी मैदान में हेमंत सोरेन के शपथग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है. हेमंत सोरेन की कैबिनेट में झामुमो, कांग्रेस से पांच-पांच और राजद से एक मंत्री हो सकते हैं.
कांग्रेस महागठबंधन - 47
(झामुमो 30, कांग्रेस 16, राजद 1)
भाजपा - 25
झाविमो - 03
आजसू - 02
एनसीपी - 01
भाकपा माले- 01
निर्दलीय - 02
दल 2014 2019
भाजपा - 31.26 33.37
झामुमो - 20.43 18.72
कांग्रेस - 10.46 13.88
झाविमो - 09.99 05.45
आजसू - 03.68 08.10