Trending News

International Womens Day 2021: जानिए डॉ. कृति भारती के बारे में, जिनकी तस्वीर अमेरिकी चॉकलेट के कवर पर

[Edited By: Vijay]

Monday, 8th March , 2021 01:29 pm

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्वस्तरीय नामचीन अमेरिका की चॉकलेट कंपनी हर्शी के अनूठे हर-शी कैम्पेन में भारत से सूर्यनगरी की पुनर्वास मनोवैज्ञानिक एवं सारथी ट्रस्ट की मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. कृति भारती को शामिल किया। कंपनी ने हर-शी कैम्पेन में चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया। जिसमें चॉकलेट के कवर व स्लीव पर डॉ. कृति भारती की तस्वीर के साथ बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की साहसिक मुहिम को बखूबी चित्रण कर उकेरा गया है। वुमेड डे के अवसर पर अब कंपनी स्पेशल एडिशन चॉकलेट फ्री में वितरित करेगी।

               

अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट निर्माता कंपनी हर्शी ने ब्राज़ील के बाद इस साल भारत मे महिला दिवस पर हर-शी कैम्पेन चलाया। जिसमें डाॅ.कृति भारती को बाल विवाह निरस्त एवं रोकथाम की अनूठी साहसिक मुहिम के लिए चुना गया। कंपनी ने कैम्पेन में हर-शी राईजेज टाइटल से चॉकलेट का स्पेशल एडिशन लांच किया। जिसमें जोधपुर के सारथी ट्रस्ट की डॉ.कृति भारती की चॉकलेट फ्रंट कवर पर तस्वीर चित्रण कर उकेरी गई। जिसके साथ ही जाको राखे साइयां मार सके ना कोई स्लोगन दिया गया।

चॉकलेट के कवर बैक पर डॉ. कृति के जींवन संघर्ष, संघर्ष से उबरने से लेकर बाल विवाह निरस्त व रोकथाम की मुहिम की उकेरा गया है। संभवत:किसी अंतरराष्ट्रीय चॉकलेट ब्रांड ने पहली बार भारत से किसी सोशल एक्टिविस्ट के सम्मान में स्पेशल चॉकलेट एडिशन लांच किया है। इससे पहले रीबोक कंपनी ने भी डॉ. कृति भारती के सम्मान में स्पेशल शूट करवाकर सोशल मीडिया कैम्पेन चलाया था।

जोधपुर की निवासी डॉ. कृति भारती ने देश का पहला बाल विवाह निरस्त करवाकर अनूठी साहसिक पहल की थी। जिसे लिम्का बुक और वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया व सीबीएसई पाठ्यक्रम में भी शामिल किया गया। डॉ. कृति ने अब तक 41 जोड़ों के बाल विवाह निरस्त करवाए हैं। डॉ. कृति भारती को यूएसए की टैफेड मैगजीन ने वर्ल्ड टॉप 10 एक्टिविस्ट सूची में शुमार किया।

               

अन्तर्राष्ट्रीय संगठन पिक्सेल प्रोजेक्ट्स ने विश्व की 16 रोल मॉडल और बीबीसी की 100 प्रेरणादायक महिलाओं की सूची में शामिल किया था। अंतरराष्ट्रीय संगठन गर्ल्स नॉट ब्राइट की ओर चेंज मेकर सम्मान, लंदन में अन्तर्राष्ट्रीय सम्मान ग्लोबल अवॉर्ड, मारवाड़ रत्न, मेवाड़ रत्न सहित कई राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

Latest News

World News