Trending News

IND vs ENG, 2nd Test Day-3: तीन दिन के खेल के बाद भारत की मुट्ठी में मैच, जीत से 7 विकेट दूर

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 15th February , 2021 05:26 pm

चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है। स्टंप्स तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए हैं। लॉरिंस 19 और कप्तान जो रूट 2 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने 2 और आर अश्विन ने 1 विकेट लिया। इंग्लैंड के सामने 482 रनों का लक्ष्य है। वहीं, भारत को जीत के लिए इंग्लैंड के सात विकेट चटकाने हैं।

यहां देंखे LIVE स्कोर-

05:03 PM: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने तीन विकेट खोकर 53 रन बना लिए हैं और टीम को अभी जीत के लिए 429 रनों की दरकार है। जो रूट 2 और लॉरेंस 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।

04:59 PM: 18.1 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर जो रूट के खिलाफ टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जोरदार अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। इसके बाद कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद स्टंप को मिस करती दिखाई दी। रूट क्रीज पर बरकरार हैं।

04:51 PM: 16.6 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर बिना खाता खोले आउट हुए जैक लीच। नए बल्लेबाज कप्तान जो रूट आए हैं।

04:48 PM: 15.6 ओवर में अश्विन की गेंद पर रोरी बर्न्स ने थमाया कोहली को आसान सा कैच। बर्न्स ने 25 रनों की पारी खेली।

04:39 PM: 14 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 46/1, बर्न्स 24 और लॉरेंस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:23 PM: 8.2 ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए सिब्ले। डॉमिनिक सिब्ले ने 3 रन बनाए। इंग्लैंड को लगा पहला झटका। 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 25/1, बर्न्स 22 और लॉरेंस 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:10 PM: 5 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 8/0, बर्न्स 6 और सिब्ले 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:50 PM: इंग्लैंड की दूसरी पारी शुरू हो चुकी है। रोरी बर्न्स और डोमिनिक सिब्ले ने इंग्लैंड की पारी का आगाज किया है। भारत की ओर से ईशांत शर्मा पहला ओवर फेंक रहे हैं।

03:41 PM: भारत की टीम दूसरी पारी में 286 रन बनाकर ऑलआउट हुई। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 482 रनों का लक्ष्य।

03:18 PM: रविचंद्रन अश्विन ने जड़ा शतक, भारत की बढ़त 459 रनों की हो चुकी है। 84 ओवर के बाद भारत का स्कोर 276/9, अश्विन 103 और सिराज 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:12 PM: 80.5 ओवर में जैक लीच की गेंद पर अश्विन ने जड़ा चौका और इसके साथ ही भारत के 250 रन पूरे हुए। 81 ओवर के बाद भारत का स्कोर 251/9, अश्विन 91 और सिराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:07 PM: 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 247/9, अश्विन 87 और सिराज 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:53 PM: जैक लीच की गेंद पर ईशांत शर्मा ने थमाया ओली स्टोन को आसान सा कैच। भारत को लगा नौवां झटका। ईशांत 7 रन बनाकर आउट हुए।

02:47 PM: 76 ओवर के बाद भारत का स्कोर 236/8, अश्विन 76 और ईशांत शर्मा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। कुल बढ़त 431 रनों की हो चुकी है।

02:39 PM: 74 ओवर के बाद भारत का स्कोर 224/8, अश्विन 71 और ईशांत 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की कुल बढ़त 419 रनों की हो गई है।

02:31 PM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। अश्विन और ईशांत शर्मा क्रीज पर मौजूद।

02:16 PM: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 221/8, भारत की लीड 416 रनों की हो चुकी है। अश्विन 68 और ईशांत शर्मा 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:05 PM: 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर 220/8, अश्विन 67 और ईशांत 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

01:48 PM: मोईन अली ने विराट के बाद कुलदीप यादव का विकेट लेकर टीम इंडिया को आठवां झटका दिया। यह उनका इस पारी का तीसरा विकेट था। भारत की लीड 405 रनों की हो चुकी है।

01:35 PM: ऑफ स्पिनर मोईन अली ने विराट कोहली को 62 रनों के स्कोर पर आउट कर टीम को बड़ी राहत दिलाई है। इसके साथ इंग्लैंड को सातवां विकेट मिल गया है। टीम इंडिया की लीड 400 के पार हो गई है।

01:25 PM: भारत ने इस मैच में 200 रन पूरे कर लिए हैं। क्रीज पर अभी भी विराट और अश्विन की जोड़ी नाबाद है। इस समय विराट 62 और अश्विन 56 रन बनाकर खेल रहे हैं।

01:05 PM: कप्तान विराट कोहली के बाद ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने भी दूसरी पारी में अर्धशतक पूरा कर लिया है। इसी के साथ टीम की लीड 400 के करीब हो गई है। टीम के पास अभी चार विकेट बाकी हैं।

12:37 PM: विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए 50 रन पूरे कर लिए हैं। यह उनके करियर की 25वीं टेस्ट फिफ्टी है। उन्होंने अब तक अश्विन के साथ सातवें विकेट के लिए 70 रन जोड़ दिए हैं। टीम की बढ़त 369 रनों की हो गई है।

12:15 PM: भारत और इंग्लैंड के बीच लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत ने विराट और अश्विन की साझेदारी के दम पर 351 रनों की लीड ले ली है। टीम के पास अभी चार विकेट हैं।

11:35 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे दिन का लंच ब्रेक हो गया है। टीम इंडिया ने इस दौरान 156-6 का स्कोर बनाया। विराट 38 और अश्विन 34 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की कुल बढ़त 351 रनों की हो गई है।

11:22 AM: विराट-अश्विन की ने टीम इंडिया को थोड़ी राहत दी है। अब तक दोनों सातवें विकेट के लिए 42 रन जोड़ चुके हैं। इसी के साथ टीम की लीड 339 रनों की हो चुकी है।

11:01 AM: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने आर अश्विन के संग मिलकर टीम की लीड 300 के पार पहुंचा दी है। वे 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 126-6 है।

10:44 AM: भारत के खिलाफ इंग्लैंड के स्पिनरों का शानदार प्रदर्शन जारी है। मोईन अली ने अब अक्षर पटेल को एलबीडब्ल्यू आउट कर टीम इंडिया को छठा झटका दिया है। टीम का स्कोर 106-6 है।

10:40 AM: भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली की मौजूदगी में इंग्लैंड के खिलाफ 100 रन पूरे कर लिए हैं। उनके साथ अक्षर पटेल सात रन बनाकर नाबाद हैं। टीम की बढ़त 300 के करीब है।

10:21 AM: ऑफ स्पिनर मोईन अली ने भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे को ओली पोप के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया है। टीम के लिए अच्छी बात यह है कि कप्तान विराट कोहली अभी भी क्रीज पर डटे हुए हैं। टीम की कुल बढ़त 281 रनों की हो गई है।

10:02 AM: टीम इंडिया के लिए चेन्नई टेस्ट का तीसरा दिन बुरा सपना साबित हुआ है, क्योंकि टीम ने 11 रन के भीतर ही रोहित, पुजारा और ऋषभ पंत जैसे बड़े विकेट खो दिए हैं। टीम को अब कप्तान विराट से उम्मीदें हैं जो 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम का स्कोर 65-4 है।

09:43 AM: आज मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही है क्योंकि उन्हें तीन ओवर में ही चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा जैसे बड़े विकेट मिल गए हैं। इस समय क्रीज पर कप्तान विराट के साथ विकेटकीपर ऋषभ पंत आए हैं। भारत को यहां एक मजबूत पार्टनरशिप की जरूरत है।

09:35 AM: चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन भारत की शुरुआत खराब रही, जहां पुजारा पहले ही ओवर में दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। उन्होंने 23 गेंदों पर 7 रन बनाए। भारत का स्कोर 55-2 है।

09:30 AM: भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। आज रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया है। टीम की बढ़त 250 के नजदीक है।

Latest News

World News