Trending News

भारत को मिली एक और कोरोना वैक्सीन,स्पूतनिक-वी वैक्सीन के इस्तेमाल को मंजूरी

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 12th April , 2021 04:14 pm

नई दिल्ली-कोरोना वायरस को खत्म करने केलिए दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन अभियान भारत में चलाया जा रहा है। इस बीच केंद्र सरकार ने रूस की कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक वी को मंजूरी दी दे दी है। भारत में कोविशील्ड और कोवैक्सिन के बाद यह तीसरी वैक्सीन है। स्पुतनिक वी वैक्सीन एस्ट्राजेनेका की तरह ही दो डोज वाली है और इसे गेमालेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रबायोलॉजी ने विकसित किया है। इसे-18 डिग्री सेल्सियत तापमान पर रखना होता है। वैक्सीन के फ्रीज वर्जन को 2-8 डिग्री सेल्सियस पर रखा जा सकता है।

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने पिछले सप्ताह भारत में वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमला के लिए सरकार की मंजूरी मांगी थी। रसियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड ने डॉ. रेड्डी के साथ सितंबर 2020 में भारत में स्पुतनिक वी के क्लीकल ट्रायल किया था। स्पुतनिक-वी की वेबसाइट के अनुसार, रूसी वैक्सीन की 91.6% की प्रभावकारिता है और यूएई, भारत, वेनेजुएला और बेलारूस में इसका तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल किया जा रहा है।

रसियन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट फंड  ने वैक्सीन के बनाने के लिए हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, हेटेरो बायोफार्मा, ग्लैंड फार्मा, स्टेलिस बायोफार्मा और विक्रो बायोटेक जैसे भारतीय फार्मास्युटिकल कंपनियों के साथ करार किया है। बताया जा रहा है कि देश में स्पुतनिक वी वैक्सीन के 850 मिलियन खुराक बनाई जाएंगी। बता दें 11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोरोना वायरस के खिलाफ स्पुतनिक वी वैक्सीन को लांच कर दिया था। 

Latest News

World News