Trending News

विराट कोहली बने पिता, अनुष्का शर्मा ने दिया बेटी को जन्म

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 11th January , 2021 05:07 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए हैं। कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया। कोहली ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को दोपहर में वे एक बच्ची के पिता बने। अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। सभी का शुक्रिया। कोहली ने इस मौके पर अपने परिवार के लिए थोड़ी प्राइवेसी भी मांगी है। उन्होंने लिखा कि हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। हम आपको प्यार मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम जानते हैं कि आप यह जरूर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोड़ी प्राइवेसी चाहिए होगी।

बता दें विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहला टेस्ट खेलने के बाद वापस लौट आए थे। विराट कोहली ने अनुष्का का ख्याल रखने के लिए पैटरनिटी लीव ली है। विराट कोहली ने 27 अगस्त को अनुष्का के साथ ट्वीट कर बताया था कि वो जनवरी में माता-पिता बनने वाले हैं और आखिरकार अब वो दिन आ गया। अनुष्का शर्मा ने सोमवार दोपहर एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया। बता दें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी साल 2017 में इटली में हुई थी। दोनों ने फ्लोरेंस शहर में एक बेहद निजी समारोह में सात फेरे लिये थे।

Latest News

World News