Trending News

उत्तराखंड के CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत को दिल्ली एम्स किया गया शिफ्ट, कोरोना के चलते अस्पताल में थे भर्ती

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 28th December , 2020 05:27 pm

दिल्ली-उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को सोमवार को दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गय। बीती रात फेफड़ों में संक्रमण के चलते उन्हें दिल्ली लाया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी भी साथ गई हैं। उन्हें जीटीसी हेलीपेड से दिल्ली एम्स के लिए ले जाया गया।

इससे पहले वह देहरादून के दून अस्पताल में भर्ती थे। कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद से उनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा था। एक हफ्ते पहले तक वह डॉक्टरों के दिशा निर्देश पर होम आइसोलेशन में थे लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बता दें कि बीते 18 दिसंबर को मुख्यमंत्री रावत की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद से वे होम आइसोलेशन में थे। विधानसभा सत्र में भी वह वर्चुअल रूप से शामिल हुए। इसके अलावा कई अन्य कार्यक्रमों में भी ऑनलाइन ही जुड़ रहे थे।

Latest News

World News