[Edited By: Punit tiwari]
Thursday, 28th January , 2021 12:51 pmनई दिल्ली-72वें गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग राज्यों से झाकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी। ये झांकी बाकियों से बेहतर साबित हुई और इसे पहला स्थान मिला है। नई दिल्ली-72वें गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग राज्यों से झाकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें उत्तर प्रदेश की ओर से राम मंदिर मॉडल की झांकी प्रस्तुत की गई थी।
ये झांकी बाकियों से बेहतर साबित हुई और इसे पहला स्थान मिला है। गुरुवार को केंद्रीय युवा एवं खेल मंत्री किरण रिजिजू ने यूपी की राममंदिर वाली झांकी को पहला पुरस्कार प्रदान किया। ACS सूचना और सूचना निदेशक की टीम ने दिल्ली में पुरस्कार ग्रहण किया। बता दें कि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर आयोजित परेड में जैसे ही राम मंदिर के मॉडल वाली उत्तर प्रदेश की झांकी आई तो वहां मौजूद लोग खड़े होकर तालियां बजाने लगे।
तस्वीरों में कई लोग राम मंदिर के इस मॉडल की ओर हाथ जोड़े नजर आए। इस झांकी के रूप में ना केवल पूरे देश बल्कि समूचे विश्व ने भगवान राम के भव्य मंदिर की छवि के दर्शन किए। उत्तर प्रदेश की इस भव्य झांकी को पहला स्थान मिला है। यूपी की झांकी के पहले भाग में महर्षि वाल्मिकी को रामायण की रचना करते दिखाया गया जबकि मध्य भाग में राम मंदिर का मॉडल रखा गया था। पहली बार राजपथ पर अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर और दीपोत्सव की झलक वाली झांकी निकाली गई है।
यूपी के सूचना निदेशक ने दी बधाई
इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त ,सारी टीम को दिल से बधाई ।गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार ।कल दिल्ली में मा. रक्षा मंत्री जी पुरस्कार प्रदान करेगें।@myogiadityanath @UPGovt pic.twitter.com/PdqZaOfnzV
— Shishir (@ShishirGoUP) January 27, 2021
राम मंदिर झांकी को पहला स्थान मिलने पर उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक ने पर्यटन विभाग को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ”इस वर्ष के गणतंत्र दिवस में उत्तर प्रदेश की भव्य झांकी को प्रथम स्थान पाने का गौरव प्राप्त ,सारी टीम को दिल से बधाई। गीतकार विरेंद्र सिंह को विशेष आभार।”