Trending News

उन्नाव केस का यूपी पुलिस ने किया खुलासा, एकतरफा प्यार में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 20th February , 2021 12:12 pm

उन्नाव-उत्तर प्रदेश के उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र की दो किशोरियों की संदिग्ध मौत के मामले में यूपी पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शुकवार के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने बताया कि विनय और उसके नाबालिग सहयोगियों को हिरासत में लिया गया है। आरोपी दलित लड़की को जानता था और उससे प्यार का इजहार किया था। लड़की के इनकार करने पर लड़के ने पानी की बोतल में कीटनाशक मिलाकर लड़की को पिला दिया अनजाने में यही पानी बाकी दोनों लड़कियों ने भी पी लिया। एक तरफा प्रेम की बात भी पुलिस ने कही है।

मामले का खुलासा करते हुए आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह गांव के एक मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्तियों को घटना के दिन खेतों में से बाहर दौड़ते हुए देखा गया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को पाटकपुरा चौराहे के पास से कस्टडी में ले लिया है।

बता दें कि आरोपी विनय का खेत बच्चियों के खेत से लगा हुआ है। वो हर दिन खेत में आता-जाता था। लॉकडाउन के समय से विनय की एक लड़की से कुछ दिनों पहले दोस्ती हो गई थी। विनय किशोरी से एकतरफा प्रेम करता था। लेकिन लड़की ने हामी नहीं भरी। फिर विनय ने एक दिन लड़कियों को खेत में बुलाया और नमकीन खिलाया। सभी काफी देर कर बातचीत करते रहे। इतने में आरोपी विनय ने खेत में रखे कीटनाशक को पानी की एक बोतल में मिला दिया। वो एक किशोरी को इसी बोतल से पानी पिलाना चाहता था।

इस दौरान बाकि किशोरियों ने पीने का पानी मांगा तो विनय से मना कर दिया। इतने में लड़कियों ने पानी की बोतल छीन कर पी ली। इसके बाद लड़कियां बेहोश हो गई, पुलिस का कहना है कि खेत से उन्हें पानी की बोतल, नमकीन के पैकेट, सिगरेट की डिब्बी और पान मसाला के पाउच बरामद हुए थे।

यहां क्लिक करके देंखे पुलिस रिपोर्ट

शुक्रवार को बबुरहा गांव की दो किशोरियों की मौत के बाद पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों बेटियों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने शवों को दफनाया है। इस दौरान आईजी, कमिश्नर, डीएम, एसपी समेत कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद थे। जिला प्रशासन की तरफ से मृतकों के घर पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यूपी पुलिस महानिदेशक (DGP) हितेश चन्द्र अवस्थी ने बताया कि बेहोश बच्ची का उपचार कानपुर में चल रहा है।

Latest News

World News