Trending News

पैसों की जरूरत पड़ने पर ये छह तरीके काम आएंगे

[Edited By: Admin]

Tuesday, 6th August , 2019 12:39 pm

आपको कभी इमरजेंसी फंड की जरूरत पड़ जाए ऐसे में आप क्या करेंगे। कई बार ऐसा होता है कि आपके पास सेविंग फंड में पैसा रहने के बाद भी वो किसी खास समय के लिए पर्याप्त नहीं होता और आपको और पैसे की जरूरत महसूस होती है। ऐसी चुनौतियों से निपटने के लिए हम आपको अपनी संपत्ति के बदले कुछ लोन का विकल्प बता रहे हैं जिनसे आपको पैसा मिल जाएंगे और आपकी आपात स्थिति में वह काम आएंगे।

Image result for loan

फिक्स्ड डिपॉजिट

इस पर आपको 95 फीसद तक लोन मिल सकता है। इसकी ब्याज दर फिक्स्ड डिपॉजिट रेट से 1 या 2 फीसद ज्यादा होगी। इसपर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं देना होता है। इसके लिए आपकी उम्र 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और बैंक में एफडी अकाउंट भी होना चाहिए।

Image result for loan

गोल्ड

इस पर 1000 रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक का लोन आपको मिल सकता है। गोल्ड के मार्केट वैल्यू का 75% तक लोन मिल सकता है। इसकी ब्याज दर 10 से 29% तक होगी। यह लोन 20 साल की अवधि तक के लिए मिल सकता है। लोन अमाउंट का 2 फीसद तक प्रोसेसिंग फीस देना होगा। 18 वर्ष से 75 वर्ष तक की आयु वाले इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

Image result for loan

इंश्योरेंस पॉलिसी

80 से 90 फीसद लोन अमाउंट मिल सकता है। इस पर आपको 9 से 12 फीसद का ब्याज चुकाना होगा। पॉलिसी पर LIC कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं लेता है। बैंक 250 रुपये से 500 रुपये तक नॉमिनल चार्ज वसूलते हैं। आप टर्म प्लान और यूलिप के बदले लोन नहीं ले सकते हैं, इसके लिए क्रेडिट स्कोर की जरूरत नहीं है।

Image result for loan

प्रॉपर्टी के बदले लोन

ज्यादातर बैंक संपत्ति मूल्य के 60-70% का कर्ज देते हैं। इस पर आपको 8।8-15% तक ब्याज दर देना होता है। इसकी अवधि आमतौर पर 15 साल तक होती है, कुछ बैंक 25 वर्ष तक के लिए भी लोन देते हैं। इसके लिए वेतनभोगी लोगों को कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। स्वरोजगार के लिए कम से कम पांच साल का व्यवसाय होना चाहिए। बैंक इसके लिए 750 से अधिक का CIBIL स्कोर पसंद करते हैं।

Related image

पीपीएफ के बदले लोन

दो साल के करीब उपलब्ध शेष राशि का अधिकतम 25% तुरंत उस वर्ष से पहले का है जिसमें कर्ज लागू किया गया है। इस पर आपको पीपीएफ ब्याज दर से 2% अधिक देना होता है। यह तीन साल की अवधि के लिए होता है।

Related image

सैलरी के बदले लोन

सैलरी के बदले लोन आपको आपकी नेट सैलरी के ढाई गुना तक मिल सकती है। कई बार यह छह गुना तक बढ़कर मिल सकती है। इसपर आपको 1 से 3 फीसद की दर से ब्याज देना होता है। लोन के लिए आपकी मासिक सैलरी 12 हजार से ज्यादा होनी चाहिए।

Latest News

World News