Trending News

भाजपा का ढोंग है अलीगढ़ में बनने वाले विश्वविद्यालय का शिलान्यास- अखिलेश यादव

[Edited By: Vijay]

Tuesday, 14th September , 2021 02:56 pm

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अलीगढ़ में जाट सम्राट के नाम विख्यात राजा महेन्द्र प्रताप सिंह के नाम से बनने वाले विश्वविद्यालय के शिलान्यास से ठीक पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने निशाना साधाते हुए इसे भाजपा का ढोंग बताया है। उन्होंने यह कहते हुए राजा महेन्द्र प्रताप ने हमेशा सम्प्रदायिकता का विरोध किया।

अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीटर के माध्यम से लिखा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है। उनके बनाए गुरुकुल विवि. वृंदावन को भाजपा सरकार ने नकली विवि घोषित करके उनका अपमान किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में जिस राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने जा रहे हैं, उसको समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भाजपा का ढोंग बता रहे हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के काम को लेकर तंज किया है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा की बदलती विचारधारा पर भी हमला बोला है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आजीवन साम्प्रदायिकता और संकीर्ण राजनीति के विरोधी रहे व भाजपा के पूर्वगामियों की जमानत जब्त कराने वाले राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जी के नाम पर नया विश्वविद्यालय बनाना भाजपाई ढोंग है। अचानक भाजपा का यह कदम समझ से परे है। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में मथुरा के वृंदावन में स्थापित गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन को भाजपा सरकार ने नकली विश्वविद्यालय घोषित करके उनका अपमान किया है ह तो उनका पुराना फलसफा है कि भाजपा का सारा काम अच्छा और अन्य का सारा अच्छा काम भी बेकार। 

 

Latest News

World News