Trending News

देंखे:रिलीज हुआ तमन्ना भाटिया-गोपीचंद की फिल्म Seetimaar का टीजर

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 23rd February , 2021 12:50 pm

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार गोपीचंद जल्द ही सीटीमार फिल्म से लोगों को एंटरटेन करेंगे। इसमें वो एक दमदार कबड्डी कोच की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी होंगी। निर्देशक संपत नंदी की इस अपकमिंग फिल्म सीटीमार का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसमें दर्शकों को एक्शन का भरपूर डोज मिलेगा।

सीटीमार के टीजर को देख ये एक दमदार मूवी लग रही है। इसमें जिस तरह से गोपीचंद एक अग्रेसिव कबड्डी कोच की भूमिका में दिख रहे हैं ये वाकई लोगों का ध्यान खींचने वाला है। इसमें एक्शन का भी पंच मिलेगा। अगर आप इस जोन की फिल्में देखना पसंद करते हैं तो ये एक अच्छा विकल्प हो सकती है।

टीजर में गोपीचंद के डायलॉग्स भी काफी प्रभावशाली हैं। इसमें एक जगह वो कहते हैं, खेल महज अखाड़े तक ही सीमित है, लेकिन इसके बाहर ये एक जंग बन जाता है। गोपीपचंद का दमदार लुक और सिनमेट्रोग्राफी जाहिर तौर पर दर्शकों का ध्यान खींचने वाली है। टीजर में इसकी झलक देखने को मिल रही है। यही वजह है कि दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि लंबे वक्त से गोपीचंद एक बड़ी हिट फिल्म की तलाश में थे। ऐसे में सीटीमार के टीजर को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये एक ब्लॉक बस्टर साबित हो सकती है। इस फिल्म को मेकर्स 2 अप्रैल 2021 को रिलीज करने वाले हैं। इस फिल्म से गोपीचंद और उनके फैंस को काफी उम्मीदे हैं।

Latest News

World News