Trending News

72वें गणतंत्र दिवस पर बॉलीवुड स्टार्स ने दी बधाई

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 26th January , 2021 01:43 pm

देशभर में आज 72वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर नेता से लेकर अभिनेता सब सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर कंगना रनौत, सोनू सूद, जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार सहित कई बॉलीवुड सितारों ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर तिरंगे के साथ अपनी तीन तस्वीर शेयर कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को एकजुट होकर रहना चाहिए। सुरक्षित रहना चाहिए। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन से बॉलीवुड कलाकार ने किस तरह से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

सनी देओल ने ट्वीट कर लिखा, "सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम सब मिलकर देश में शांति, समरसता और सामाजिक सौहार्द के लिए एकजुट रहने का संकल्प लें और देश के निरंतर विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।"

अभिनेता जॉन अब्राहम ने लिखा, तन, मन, धन से बढ़कर, जण,गण मण। सत्यमेव जयते-2 कीटीम की ओर से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! 14 मई 2021 को सिनेमाघरों में इसे देखें।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham)

Latest News

World News