Trending News

कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम को पुलिस ने रोका, पार्टी मुख्यालय पर फोर्स तैनात, प्रदेश अध्यक्ष धरने पर बैठे

[Edited By: Punit tiwari]

Monday, 28th December , 2020 04:03 pm

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार से उत्तर प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ता 'कांग्रेस संदेश पदयात्रा' का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की मौजूदगी में राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में गांधी प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पैदल यात्री निकालने की इजाज़त नहीं दी। जिसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
अजय कुमार लल्लू अपने कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस कार्यालय में उपवास पर बैठ गए।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार लोकतंत्र को कहां ले जाना चाहती है। सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ कांग्रेस आंदोलनरत है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी आप हमें क्यों नहीं गांधी प्रतिमा तक जाने दे रहे है, क्या हमसे प्रदेश को खतरा है। योगी जी केवल ढकोसलों की सरकार चला रहे हैं, केवल वादे किए जा रहे है।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज देश भर में अपना स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम पर पुलिस ने रोक लगा दी। कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश कार्यालय से निकल कर गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रहे थे। पदयात्रा रोके जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित पार्टी के कई नेता धरने पर बैठ गए।

Latest News

World News