Trending News

प्रधानमंत्री मोदी ने किया प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन

[Edited By: Punit tiwari]

Saturday, 9th January , 2021 11:11 am

कोविड-19 महामारी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का उद्घाटन किया। 16वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का मुख्य विषय आत्मनिर्भर भारत में योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आज नई पीढ़ी भले ही जड़ों से दूर हो गई हो, लेकिन उनका जुड़ाव भारत से बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार कोरोना काल में भारत के लोगों ने शानदार काम किया है और ये लोग आस पास के लोगों के प्रति मददगार दिखे। इस दौरान भारत के लोगों ने सेवा भाव का परिचय दिया है। बता दें कि इस बार प्रवासी भारतीय दिवस का विषय आत्मनिर्भर भारत है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया गवाह है कि जब भी भारत के सामर्थ्य को सवालिया निशानों से देखा गया है तो हर बार भारतीयों ने इसे गलत साबित किया है। जब भारत पराधीन था तो यूरोप में लोग कहते थे कि भारत आजाद नहीं हो सकेगा। लेकिन भारतीयों ने इसे गलत साबित कर दिया. जब भारत आजाद हो गया तो पश्चिम के लोग कहते थे कि इतना गरीब देश एक साथ नहीं रह पाएगा, यहां लोकतंत्र का प्रयोग सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन भारत ने इसे भी गलत साबित कर दिया। पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीयों से कहा कि आज भारत का लोकतंत्र सबसे सफल, सबसे जीवंत है। भारत ने कहा कि आज भारत का लोकतंत्र दुनिया में उदाहरण बन गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने शांति का समय हो या संघर्ष का, भारतीयों ने डट कर मुकाबला किया है। औपनिवेशिक चुनौती से लेकर आंतकवाद तक हर मोर्चे पर भारत ने दृढ़ता से कार्य किया है। पीएम ने कहा कि बीते वर्ष में प्रवासी भारतीयों ने हर क्षेत्र में अपनी पहचान को मजबूत किया है। विभिन्न देशों के राज्य प्रमुख यह बताते हैं कि वहां रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने कठिन समय में कितना बेहतरीन काम किया है।

Latest News

World News