Trending News

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव: पीएम मोदी बोले- स्वामी विवेकानंद के विचार देश को प्रेरणा देते हैं

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 12th January , 2021 12:53 pm

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल मौजूद रहें।


पीएम मोदी ने राष्ट्रीय युवा संसद को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य 18 से 25 साल के बीच के युवाओं के विचारों को सुनना है। जो मतदान करने का अधिकार रखते हैं और आने वाले सालों में सार्वजनिक सेवाओं सहित विभिन्न सेवाओं में शामिल होंगे।

एनवाईपीएफ की अवधारणा पीएम मोदी के 31 दिसंबर, 2017 को अपने मन की बात के संबोधन में व्‍यक्‍त किए गए विचार पर आधारित है। इस विचार से प्रेरणा लेते हुए, पहला एनवाईपीएफ “भारत की नई आवाज बनें और नीति के लिए समाधान और योगदान खोजें” विषय के साथ 12 जनवरी से 27 फरवरी 2019 तक आयोजित किया गया था।

पीएम मोदी ने कहा कि ''आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं। स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती का ये दिन हम सभी को नई प्रेरणा देता है। आज का ये दिन विशेष इसलिए भी हो गया है कि इस बार युवा संसद देश की संसद के सेंट्रल हॉल में हो रही है। ये सेंट्रल हॉल हमारे संविधान के निर्माण का गवाह है।''

Latest News

World News