Trending News

स्वास्थ्य मंत्रालय ने टाला पोलियो टीकाकरण का अभियान

[Edited By: Punit tiwari]

Wednesday, 13th January , 2021 11:19 am

नई दिल्ली-देश में 16 जनवरी से कोरोना वैक्सीनेशन का अभियान शुरू होना है। इसका असर अब देश में चल रहे अन्य अभियानों पर पड़ता दिख रहा है। 17 जनवरी को होने वाले पोलियो टीकाकरण दिवस को अब आगे बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को इस बात की जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण अभी इस कार्यक्रम को अगले आदेश तक रद्द किया जाता है। बता दें कि भारत में बड़े स्तर पर पोलियो ड्रॉप से जुड़ा अभियान चलाया जाता है। हर साल लाखों की संख्या में बच्चों को पोलियो दी जाती है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा अभियान चलाता है, लेकिन अब कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान के कारण इसे कुछ वक्त के लिए टाल दिया गया है। अब ये अभियान कब होगा, अभी इसकी जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करते हुए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने राज्यों से कहा था कि कोरोना वैक्सीनेशन का काम दुनिया का सबसे बड़ा अभियान होगा, लेकिन इसके साथ अन्य वैक्सीनेशन का काम भी चलता रहेगा। पीएम मोदी ने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जिन अभियानों को चलाया जाता रहा है, वो चलते रहेंगे और कोरोना वैक्सीनेशन का काम भी होगा। कोरोना वैक्सीनेशन के अभियान का इनपर असर नहीं होना चाहिए।

Latest News

World News