[Edited By: Punit tiwari]
Monday, 22nd March , 2021 02:32 pmलखनऊ-कई राज्यों में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं शहर से देहात तक लॉकडाउन की अफवाह लोगों के बीच उड़ रही है। इसी कड़ी में लॉकडाउन के जरिए अस्थिरता फैलाने के लिए कुछ अराकतत्व गलत अफवाह सोशल मीडिया में फैला रहे है। सोमवार को योगी सरकार ने ट्वीट कर बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है। प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है। बता दें कि एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया जा रहा है जिसमें उत्तर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन लगाने की योजना बनाई जा रही है। जिसे सरकार ने पुराना वीडियो बताया है।
दावा: प्रदेश में लॉकडाउन की योजना।#InfoUPFactCheck: सोशल मीडिया पर प्रसारित यह वीडियो पुराना है। वर्तमान में प्रदेश में किसी प्रकार के लॉकडाउन की योजना नहीं है। pic.twitter.com/Q4CPFTw8FU
— Info Uttar Pradesh Fact Check (@InfoUPFactCheck) March 16, 2021
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोलते दिखाई दे रहे हैं। सीएम यह कहते दिख रहे हैं कि अगले चरण में प्रदेश के 15 जिलों में पूरी तरह से लॉकडाउन रहेगा। स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। राहत सामग्री बांटने से लेकर पुलिस और एंबुलेंस को छूट देने का जिक्र करते सुना जा रहा है।
शुक्रवार को यह वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से फैल गया। तमाम लोग फोन कर इसके बारे में पूछताछ करते रहे। डीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि लॉकडाउन लगने संबंधी कोई सूचना नहीं है। जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह पुराना है। जनता इस पर ध्यान न दे और ऐसी अफवाहों से बचे। इसको वायरल करने से भी लोग बचें। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सख्ती से कोविड नियमों का पालन करवाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी लखनऊ अभिषेक प्रकाश ने चेकिंग अभियान चलाया पहनने वाले 500 लोगों का चालान काटा गया।