Trending News

दिल्ली में फिर ऑड-ईवेन, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने प्रदूषण को लेकर कही ये बड़ी बात

[Edited By: Admin]

Friday, 13th September , 2019 01:13 pm

राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते संभावित प्रदूषण के मद्देनजर 4 से 15 नवंबर तक एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का एलान किया है। दिल्ली में बढ़ते संभावित प्रदूषण के मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 4 से 15 नवंबर तक एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का ऐलान किया है। उन्होंने इसका एलान दिल्ली में आयोजित पत्रकार वार्ता में किया।

दिल्ली सरकार ने राजधानी से प्रदूषण कम करने के लिए इतना बड़ा फैसला किया है। इसके तहत एक दिन ऑड जैसे 0, 2,4, 6, 8 के अंत वाले नंबर की गाड़ियां चलेंगी। फिर अगले दिन ईवन जैसे 1,3,5, 7, 9 के अंतिम वाले नंबर की गाड़ियां चलेंगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि पिछले हफ्ते खुशखबरी दी थी कि प्रदूषण 25 फीसद कम हो गया है। मगर हमें चुप होकर नही बैठना है। आने वाले नवंबर में दूसरे राज्यों से पराली का धुआं दिल्ली के आसपास में भी छा जाता है। उस समय क्या क्या किया जा सकता है। इस पर जनता से सुझाव मांगे थे। 1200 सुझाव आए हैं। इसे लेकर 7 प्वाइंट का एजेंडा तैयार किया गया है। 4 नवंबर से 15 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू होगा। दिल्ली में दिवाली पर पटाखे नही छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। छोटी दिवाली पर एक बड़ा लेज़र शो आयोजित होगा। लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क बांटे जाएंगे। दिल्ली में 12 स्थानों पर प्रदूषण अधिक है। इनके लिए अलग से प्लान बनेगा। पेड़ लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।

दिल्ली में प्राइवेट बसों को प्रोत्साहित करने के लिए नीति लागू होगी। इससे बसों की संख्या बढ़ेगी। दिल्ली सरकार 10 माह के अंदर 4000 बसें स्वयं लेकर आएगी। इलेक्ट्रिक वाहन नीति जल्द लागू होगी। चालान की राशि कम किए जाने के बारे में केजरीवाल ने कहा कि हम इस पर नज़र रखे हुए हैं। हम इस बारे में जरूर विचार करेंगे। मगर यह सच्चाई भी है कि यातायात के नियम में बदलाव करने से दिल्ली में यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।

Latest News

World News