Trending News

पैंगोंग झील के फिंगर 4 क्षेत्र से पीछे हटी चीनी सेना, बंकर-तंबू को दिया उखाड़

[Edited By: Punit tiwari]

Tuesday, 16th February , 2021 04:38 pm

नई दिल्ली-वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन के बीच पिछले कई महीनों से चल रहे तनाव के बाद अब दोनों देशों की सेना और उनके टैंक वापस जा रहे हैं। इस डिसइंगेजमेंट की कार्रवाई का वीडियो भी सामने आया है। सामने आईं इन तस्वीरों मे साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चीन के सैनिक वापस लौट रहे हैं। इसके अलावा जिन जगहों पर चीन की सेना (PLA) ने जो निर्माण किए थे उन्हें बुल्डोजर से गिराया जा रहा है। निर्माण ध्वस्त होने की तस्वीरें भी देखी जा सकती हैं। इसको लेकर भारतीय सेना की तरफ से एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें चीन के सैनिक और टैंकों की वापसी साफ तौर पर दिखाई दे रही है। 

पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण किनारे से चीन और भारत की सेनाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पीछे हट रही हैं। इस प्रक्रिया के पूरे होने में छह-सात दिन और लगेंगे। यह जानकारी  रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े सूत्रों ने दी है। सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे से चीन की सेना बंकर, अस्थायी चौैकियां और अन्य निर्माण ध्वस्त करते हुए पीछे हट रही है। चीनी जवानों की तादाद भी लगातार कम हो रही है। यह जानकारी रक्षा और सुरक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े सूत्रों ने दी है। सूत्रों ने बताया कि पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे से चीन की सेना बंकर, अस्थायी चौैकियां और अन्य निर्माण ध्वस्त करते हुए पीछे हट रही है। चीनी जवानों की तादाद भी लगातार कम हो रही है।

 


बता दें कि पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील क्षेत्र के तट पर क़रीब दस महीने तक तैनात रहने के बाद भारत और चीन के सैनिक और टैंक डिसइंगेज हो रहे हैं। वहीं पिछले गुरुवार, 11 फरवरी को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यसभा में कहा था कि, “चीन के साथ निरंतर वार्ता से पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण तट से सेना हटाने पर सहमति बनी है। समझौते के बाद, भारत-चीन चरणबद्ध और समन्वित तरीके से फारवर्ड पोस्ट पर तैनात सैनिकों को पीछे हटाएंगे।”

Latest News

World News