Trending News

मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' के THE END का किया खुलासा, सीजन-2 को लेकर दिया ये बड़ा बयान

[Edited By: Admin]

Friday, 23rd August , 2019 04:19 pm

टीवी के पहले सुपरहीरो 'शक्तिमान' के निर्माता, निर्देशक और एक्टर मुकेश खन्ना ने सीरियल के The End को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसको लेकर मुकेश ने अपने सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो भी जारी किया है।

Image result for mukesh khanna

शक्तिमान की कहानी आज भी अधूरी है। मुकेश ने कहा कि उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हो रहा था साल 2004 में इसी वजह से बंद किया गया। दूरदर्शन टाइम स्लॉट की फीस लगातार बढ़ाता जा रहा था। 

यहां देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=kQZ2nA2GpXw

मुकेश खन्ना ने बताया कि पहले शक्तिमान शनिवार को सुबह और मंगलवार की शाम को प्रसारित होता था। नॉन प्राइम टाइम होने के बावजूद शो अच्छा चल रहा था। जिसके लिए दूरदर्सन को 3.80 लाख देने होते थे। उस जमाने में शो में प्रायोजित होते थे और विज्ञापनों के जरिए हमारी कमाई होती थी।

ऐसे में शक्तिमान के करीब 100-150 एपिसोड चला। उन्होंने आगे बताया कि शो की पॉपुलैरिटी को देखते हुए दूरदर्शन की ओर में मुझसे कहा गया कि इसे रविवार को भी प्रसारित किया जाए। रविवार को बच्चों की छुट्टियां होती हैं, ऐसे में शो के लिए भी अच्छा है। 

  

 

रविवार को प्रसारित होने की वजह से मुझे दूरदर्शन को 7.80 लाख देने पड़े। रकम बढ़ने के बाद भी मैंने शो को चलाया। इसके बाद अगले साल शो के 104 एपिसोड हुए तो मुझसे 10.80 लाख देने के लिए कहा गया क्योंकि एपिसोड बढ़ने के बाद फीस डेढ़ गुनी हो जाती है। इसपर मैंने कहा कि ये तो सफलता को भुगतने के नतीजे हुए।

  

 

3 लाख से 10 लाख मेरे लिए भारी भरकम रकम पड़ रही थी। तभी मुझे पता चला कि वो इसे 16 लाख करने की सोच रहे थे। इसका मैंने विरोध भी किया लेकिन मेरी बात नहीं मानी गई। उन्होंने बताया कि शो की पॉपुलैरिटी बढ़ने के बावजूद मुझे नुकसान हो रहा था। मुकेश खन्ना के मुताबिक वो शो को बंद नहीं करना चाहते थे लेकिन ऐसा करना उनकी मजबूरी थी। उन्होंने बताया कि बाद में इस शो के लिए कहा जा रहा था कि शक्तिमान की वजह से बच्चे गिर रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं था।

 

 

शक्तिमान करीबन 8 साल तक चला था। मुकेश खन्ना ने बताया कि आज भी लोग मुझसे पूछते हैं कि शक्तिमान 2 कब ला रहे हैं। ऐसे में मैं भी इस दिन के इंतजार में हूं और उम्मीद करता हूं कि लोगों ने हम बहुत जल्द मिलेंगे। 

Latest News

World News